• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर के तीन खिलाड़ियों का थ्रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Three Players from Jodhpur Selected for National Throwball Championship - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर थ्रोबॉल एसोसिएशन के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि जोधपुर जिले के तीन खिलाड़ियों का 34वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन हुआ है। राजस्थान थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी चयन पत्र के अनुसार जोधपुर के वाहिब, फातिमा निशांत और आतिफा बेलिम राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोधपुर थ्रोबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौधरी ने यह बताया की प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी। इसका आयोजन बंगाल थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। जोधपुर के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट रज्जाक मोहम्मद, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद जाकिर, जिम्नास्टिक कोच अरुण शर्मा, संदीप कुमार, चेतन, भावेश जैन, अयाज खान, विनोद सियांग, दुर्ग सिंह सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोधपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन करने की कामना की।
जोधपुर थ्रोबॉल एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद रिजवान सोलंकी ने कहा कि जोधपुर के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में थ्रोबॉल खेल को बढ़ावा मिलेगा तथा अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Players from Jodhpur Selected for National Throwball Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three players, jodhpur, national throwball championship, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved