• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

Three-Day Religious Celebration Begins on Lord Parashurama Jayanti - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा, जोधपुर इकाई के तत्वावधान में परशुराम महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पूजन एवं संत समागम के साथ हुआ।

जिलाध्यक्ष डॉ. आनंदराज पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन भोगीशैल पर्वतमाला स्थित सिवांची गेट, स्वर्गाश्रम के आगे परशुराम महादेव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 17 अप्रैल को प्रातः गणपति पूजन के साथ शुरुआत हुई। इसके बाद रामद्वारा के संत श्री सुखराम जी एवं संत धाम के स्वामी चिमन्यानन्द जी महाराज के सान्निध्य में संत समागम आयोजित हुआ, जिसमें साधु-संतों ने भगवान परशुराम के विग्रह की विधिवत पूजा-अर्चना की। पश्चात संतों का स्वागत कर प्रसादी वितरित की गई। 18 अप्रैल को भगवान परशुराम के विग्रह का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान इत्र, पंचामृत, शहद, केसर एवं 101 किलो दूध से अभिषेक संपन्न होगा। साथ ही 51 वेदपाठियों द्वारा वेदमंत्रों के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात भजन-सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः विशेष पूजा-अर्चना तथा सायं 6 बजे सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को “सोलहवां परशुराम पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाएगा, वहीं दो विशिष्ट व्यक्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीत पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी नगेंद्र शर्मा तथा वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा के अनुसार, इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा तथा तीनों दिनों तक पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three-Day Religious Celebration Begins on Lord Parashurama Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three-day religious, celebration, begins, lord parashurama jayanti, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved