• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित लोकसभा सांसदगजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए केन्द्रीय मंत्री परिषद के विस्तार में शामिल किए गए। उन्हें कृषि और कृषक कल्याण राज्य मंत्रालय का कार्य भार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 3 साल के कार्यकाल में यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया है। शेखावत को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में शामिल किये गए 4 केबिनेट और 9 राज्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। समारोह में उपराष्ट्रपति श्री वैंकया नायडू, लोकसभाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यगण आदि मौजूद थे। पश्चिम राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के 49 वर्षीय शेखावत जोधपुर संसदीय क्षेत्र से 2014 के लोकसभा चुनाव में 4 लाख 10 हजार रिकार्ड मतों से विजयी होकर पहली बार सांसद बन संसद भवन पहुँचे। वे संसदीय वित्त समिति के सदस्य और फेलोशिप समिति के चेयरमैन भी बने। उनकी युवा व छात्र राजनीति, खेलों और डिजीटल क्षेत्र में गहरी रुचि है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद में नए राज्य मंत्री शेखावत सहित अब राजस्थान से छह सांसद मंत्री हैं।
मोदी कैबिनेट में राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए जाने से प्रदेश में खुशी का माहौल है।
गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं। वे वित्तीय मामलों पर बनी संसदीय समिति के प्रमुख भी हैं। तकनीक-प्रेमी और प्रगतिशील किसान के रूप में वह ग्रामीण समाज के लिए एक आदर्श हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल प्लेयर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। शेखावत स्नातकोत्तर और फिलॉस्फी में एमफिल हैं।
आगे पढ़ें: कैसे शुरू हुआ राजनीति कॅरियर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Cabinet Reshuffle, third extension of Modi cabinet, Jodhpur MP Gajendra Shekhawat will become minister in Modi cabinet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gajendra singh shekhawat minister of state in the ministry of agriculture and farmers welfare, modi cabinet reshuffle, prime minister narendra modi expanded cabinet, jodhpur mp gajendra shekhawat become minister in modi cabinet, third extension of modi cabinet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved