• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर के काकेलाव में मजदूर के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना : खिड़की तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Thieves Target Laborer Empty House in Jodhpur Kankelaw: Window Broken - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र अंतर्गत काकेलाव गांव में एक मजदूर के मकान में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए। मेघवालों का बास (काकेलाव) निवासी पीड़ित नेनाराम पुत्र गोबरराम मेघवाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 8 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर चौक में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे से तड़के 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से में दरवाजे के पास बनी खिड़की (बारी) तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। सुबह जब परिजन जागे, तब कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की भनक लगी। पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी व बक्से में रखे करीब 3 तोला सोने की ठुसी, 3 तोला रखड़ी सेट, 2 सोने की अंगूठियां, 2 सोने के लूंग और 2 जोड़ी चांदी की पायजेब चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची डांगियावास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रतनलाल सीरवी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में सुराग जुटाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thieves Target Laborer Empty House in Jodhpur Kankelaw: Window Broken
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur crime news, kankelaw theft, dangiwas police station, gold silver ornaments stolen, jodhpur police, rajasthan crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved