• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में चोरी की वारदात से हड़कंप, CCTV में कैद हुई शातिर चोरों की करतूत

Theft incident sparks alarm in Jodhpur; cunning thieves actions caught on CCTV - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर के भीतरी शहर क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब व्यस्त बाजार भी सुरक्षित नहीं रह गए। ताजा मामला सदर बाजार के घासमंडी इलाके का है, जहां देर रात एक होलसेल दुकान को निशाना बनाकर बदमाश बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। चोर बड़ी ही चालाकी और प्लानिंग के साथ दुकान में घुसे और मिनटों में माल समेटकर निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 2 से 3 संदिग्ध चोरी को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में उनकी हरकतें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे पहले से इलाके की रेकी कर चुके थे।
घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस को सूचना दे दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theft incident sparks alarm in Jodhpur; cunning thieves actions caught on CCTV
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur theft, sadar bazaar robbery, cctv theft footage, shop burglary india, cigarette theft case, rajasthan crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved