• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालेसर थाने के बाहर धरना समाप्त, शनिवार सुबह तीनों युवक रिहा

The protest outside Balesar police station ended and the three youths were released on Saturday morning. - Jodhpur News in Hindi

बालेसर। बालेसर के देवनगर में शुक्रवार को विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों ने बालेसर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण तीनों युवकों की रिहाई की मांग को लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे।

दरअसल, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के कार्यक्रम के दौरान युवकों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस ने मालाराम बोरावट, सुरेश कुमार माली और रमेश राम को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद शनिवार सुबह सहमति बनी और तीनों युवकों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इधर, लोकार्पण से एक दिन पहले देवनगर में सड़क की लोकार्पण पट्टिका तोड़े जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The protest outside Balesar police station ended and the three youths were released on Saturday morning.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protest outside, balesar police station, three youths were released, saturday morning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved