जोधपुर। देणोक क्षेत्र की पडियाल ग्राम पंचायत के रणीसर गांव में गुरुवार देर रात फलोदी-एयरफोर्स सडक़ मार्ग पर लोडिंग टैक्सी के अनियंत्रित होकर गडढ़े में गिरने से हुए हादसे के बाद शुक्रवार को पूरे दिन माहौल गमगीन रहा। गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जला और हादसे का शिकार हुए तीन मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इसदौरान हर किसी की आंखे नम हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए दस लोगों में से एक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
शुक्रवार को लोगों ने नम आंखों के साथ मृतक गुमान सिंह (80), मघसिंह (55) व पप्पू सिंह (35) को अंतिम विदाई दी। तीनों मृतक एक ही परिवार से थे। जब गांव में एक साथ तीन अर्थियां उठी तो कोहराम सा मच गया। हर किसी की आंखे से आंसू बह निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि सभी लोग लोडिंग टैक्सी में सवार होकर में देवी-देवताओं के धोक लगाने व जागरण के लिए टेपू गए थे। इसमें से कुछ लोग गुरुवार देर शाम वापस गांव के लिए रवाना हो गए और रास्ते में यह हादसा हो गया।
मृतकों के परिजन गोविन्द सिंह ने बताया कि पप्पूसिंह के बड़े भाई रिड़मलसिंह व मूलसिंह का टेपू में ससुराल है। उनके बच्चों का आईमाता मन्दिर में झडूला करने के लिए सभी लोग बच्चों व महिलाओं के साथ बुधवार को रवाना हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच करणी सिंह राठौड़ मौके पर उपस्थित थे। जबकि प्रशासन की ओर या कोई जनप्रतिनिधि भी यहां नहीं पहुंचा। मृतकों के परिजनों व गंभीर घायलों को सरकारी सहायता राशि दिलवाने की मांग को लेकर सरपंच ने सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है।
बंगाल चुनाव : अबकी बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रैली में दिखाई ताकत
एसआईआई वैक्सीन का निर्यात मार्च-अप्रैल तक रोका गया
किसान आंदोलन : राकेश टिकैत बोले- हम झगड़ा नहीं करेंगे, बल्कि गण का उत्सव मनाएंगे
Daily Horoscope