• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सेमी-ऑनलाइन नाड़ी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स के ब्रोशर का विमोचन

The brochure for the semi-online pulse diagnosis certificate course at the Ayurveda University was released. - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के करकमलों द्वारा सेमी-ऑनलाइन नाड़ी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने कहा कि नाड़ी परीक्षण आयुर्वेद की एक विशिष्ट, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक रोग-निदान पद्धति है, जिसके माध्यम से दोष-दूष्य, धातु एवं अग्नि की स्थिति का समग्र आकलन संभव है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स से देश के आयुर्वेद मनीषी एवं चिकित्सक नाड़ी परीक्षा में पारंगत होकर चिकित्सा क्षेत्र में अधिक सफल सिद्ध हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने का यह प्रयास विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, चिकित्सीय एवं शोधात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति आयोग, नई दिल्ली को देशभर के आयुर्वेद चिकित्सकों को यह कोर्स करने के लिए प्रेरित करने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा पत्र लिखा जाएगा। आगामी दिनों में विभिन्न प्रांतों में राजकीय सेवा में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। यह सर्टिफिकेट कोर्स विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अंतर्गत स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कोर्स का संचालन 15 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण 15 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह, आयुर्वेद संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा, चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर गोविंद प्रसाद गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल, डीन रिसर्च प्रोफेसर देवेंद्र चाहर, लाइब्रेरी निदेशक डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. मनीषा गोयल, उप-कुलसचिव डॉ. मनोज अदलखा, कोर्स कोऑर्डिनेटर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूजा पारिक सहित डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. मनीष यादव एवं विश्वविद्यालय के अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित रहे।
स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कोर्स नोडल अधिकारी प्रोफेसर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को तीन सप्ताह का ऑनलाइन सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके पश्चात सात दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रायोगिक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय परिसर में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोर्स आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं रोग-विज्ञान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों तथा नाड़ी विज्ञान में रुचि रखने वाले शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The brochure for the semi-online pulse diagnosis certificate course at the Ayurveda University was released.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brochure, diagnosis, certificate, ayurveda university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved