• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टैक्सी ड्राइवर ने बैग छीनने के प्रयास में BLO पर किया चाकू से हमला : गर्दन पर वार, MDM हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस कमिश्नर ने ली जानकारी

Taxi driver stabs BLO while trying to snatch his bag: Stabbed in the neck, admitted to MDM Hospital, Police Commissioner briefed - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें चुनावी ड्यूटी से घर लौट रहे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को एक टैक्सी ड्राइवर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने पहले पीड़ित का बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। घायल की पहचान धर्मेंद्र गौड़ के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम सूरसागर से भगत की कोठी की ओर पैदल वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह भगत की कोठी ओवरब्रिज से थोड़ा आगे बढ़े, एक टैक्सी चालक वहां आ पहुंचा और अचानक उनका बैग छीनने का प्रयास किया। धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा घाव आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की। पुलिस टीम आरोपी टैक्सी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Taxi driver stabs BLO while trying to snatch his bag: Stabbed in the neck, admitted to MDM Hospital, Police Commissioner briefed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: taxi driver, blo, stabbed, neck, admitted, mdm hospital, police commissioner, briefed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved