• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की हुई शुरूआत, सामूहिक जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील

Swachhata Hi Seva Pakhwada started, appeal to make the campaign successful with collective public participation - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का आयोजन जोधपुर नगर निगम दक्षिण द्वारा मंगलवार को श्री एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा (विद्यालयी, संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर, सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, नगर निगम दक्षिण की आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजन को ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 12 इलेक्ट्रिक स्वच्छ वाहिनी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश को सर्वांगीण विकास के मार्ग पर अग्रसर करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, और यह एक विशेष अवसर है कि हम स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री निरंतर हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं, और उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।" दिलावर ने विशेष रूप से पॉलीथिन के उपयोग के नुक़सान पर जोर देते हुए कहा कि, "पॉलीथिन का उपयोग अत्यंत हानिकारक है और हमें इससे बचना चाहिए। स्वच्छता को हमें अपने जीवन का स्वभाव बनाना होगा और इसे हमारे संस्कारों में लाना होगा।"
मंत्री दिलावर ने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह समाज और पर्यावरण की सुरक्षा का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swachhata Hi Seva Pakhwada started, appeal to make the campaign successful with collective public participation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, swachh bharat mission, swabhaav swachhata, sanskar swachhata, minister madan dilawar, mp rajendra gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved