• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वदेशी भावना से ही संभव है स्थायी विकास : जोराराम कुमावत

Sustainable Development Possible Only Through the Spirit of Self-Reliance: Joraram Kumawat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर के रामलीला मैदान (रावण चबूतरा मैदान) में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के अंतर्गत गुरुवार को “राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि एवं उत्थान में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी की भूमिका” विषय पर एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक एवं डेयरी, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के सान्निध्य में विभिन्न डेयरी प्रकोष्ठों द्वारा सहभागिता निभाई गई। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दत्त ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रगति के सिद्धांत पर आधारित है। डेयरी समितियाँ इसी भावना का सशक्त उदाहरण हैं, जहाँ प्रत्येक सदस्य की सहभागिता से समग्र विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है और भविष्य में यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मंत्री ने डेयरी समितियों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को निरंतर मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे किसान एवं पशुपालक स्वयं को सुरक्षित, सशक्त और सम्मानित महसूस कर सकें।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और डेयरी समितियाँ ग्रामीण समृद्धि का मजबूत आधार बन सकती हैं।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भरता ही देश की स्थायी प्रगति का मूल मंत्र है। इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को आत्मविश्वास मिलता है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
उन्होंने आमजन से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि रोजगार सृजन के नए अवसर भी विकसित होते हैं। मंत्री ने कहा कि डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं और इन्हें सशक्त बनाकर ही किसानों एवं पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहेगा।
डेयरी और पशुपालन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़
संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में डेयरी एवं पशुपालन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि एवं जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
प्रबुद्धजनों ने पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला तथा उत्पादन लागत, विपणन व्यवस्था, तकनीकी सुधार एवं किसानों की आय में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र थानवी, सहकार भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बाहेती, सहकार भारती प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र दवे, सहकार भारती जिला महामंत्री निर्मल कुमार पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सह सचिव कमल भाटी, डेयरी प्रकोष्ठ प्रमुख नरपत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sustainable Development Possible Only Through the Spirit of Self-Reliance: Joraram Kumawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, western rajasthan industry and handicrafts festival, minister gautam kumar dak, minister joraram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved