• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चैक पोस्ट पर निगरानी दल वाहनों के आवागमन पर रखें पैनी नजर : एडीएम दीप्ति शर्मा

Surveillance teams at check posts should keep a close eye on vehicle movement: ADM Deepti Sharma - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीप्ति शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत अवैध सामग्रियों के परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही को लेकर उड़न दस्ता दल (एफएसटी) तथा स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चैक पोस्ट पर निगरानी दल वाहनों के आवागमन पर पैनी नजर रखें और संदिग्ध वाहनों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने प्रत्येक चैक पोस्ट पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविभाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में शर्मा ने बताया कि प्रत्येक स्थैतिक निगरानी दल में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट सहित 3 से 4 पुलिसकर्मी होगें। यह दल चैक पोस्ट पर जांच कार्य करेगें। उन्होंने बताया कि दल का कार्य अपने क्षेत्र में अवैध शराब, अधिक मात्रा में नकदी, अवैध हथियार, गोला बारूद आवागमन सहित असामाजिक तत्वों के आवाजाही पर नजर रखना रहेगा। साथ ही सम्पूर्ण जांच प्रकिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बताया कि स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का कार्यकारी मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजेंगें। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बिना कोई जांच नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नियम से अधिक नकदी पायी जाती है, तो वह जब्त की जाएगी। साथ ही यदि किसी वाहन में पोस्टर निर्वाचन सामाग्री, मादक पदार्थ, हथियार, मूल्य से अधिक उपहार की वस्तुएं लायी जा रही, अथवा उनके पास कोई गैर कानूनी वस्तुएं पायी जाती है तो जांच कर उसे जब्त किया जायेगा। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई अपराध होने की आशंका है तो कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीआरपीसी के प्रावधानों के अनुसार स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के प्रभारी पुलिस अधिकारी द्वारा नकदी या अन्य की जब्ती की जाएगी। उन्होंने उड़न दस्ता दलों (फ्लाइंग स्कॉयड टीम) एवं स्थैतिक निगरानी दलों (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को निष्पक्षता के साथ जांच करने सहित रैली आमसभा, जुलूस इत्यादि की विडियोग्राफी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस उपायुक्त शरद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर प्रहलाद सहाय नागा, सहायक कलेक्टर प्रियंका बिश्नोई, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों सहित अन्य विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Surveillance teams at check posts should keep a close eye on vehicle movement: ADM Deepti Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, review meeting, flying squad team fst, static surveillance team sst, collectorate auditorium, transportation of illegal materials, lok sabha elections 2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved