• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के होम्योपैथी महाविद्यालय के छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुए रवाना

Students from the Homeopathy College of the Ayurveda University Depart for Educational Trip - Jodhpur News in Hindi

होम्योपैथी छात्रों का दल होम्योपैथिक दवा कंपनी, पंतजलि योगा पीठ रुड़की,उत्तराखंड के लिए ज्ञानार्जन हेतु हुए रवाना।

होम्योपैथिक दवा निर्माण अनुसंधान सम्बंधित जानकारियां करेंगे हासिल। होम्योपैथिक औषधियो के मानकीकरण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की तकनीकों का करेंगे ज्ञानार्जन।
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल की प्रेरणा से संघटक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, जोधपुर के सत्र 2024 बी.एच.एम.एस. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत 68 छात्रों का एक दल होम्योपैथिक दवा निर्माण कंपनी बैक्सन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण करने के लिए रुड़की, उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथिक औषधियो के मानकीकरण और गुणवत्ता नियंत्रण में उपयोग की जाने वाली तकनीकों और विधियों के बारे में ज्ञान अर्जन करना है ।
होम्योपैथी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव नागर ने बताया कि बी.एच.एम.एस. प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग नई दिल्ली के नियमानुसार दवा निर्माण संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण करवाना अनिवार्य है, फार्मेसी संकाय में छात्रों को किताबी और सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक के बड़े पैमाने पर उत्पादन, गुणवत्ता, परीक्षण व अनुसंधान में होने वाले नवाचारों को समझने के लिए इंडस्ट्रियल एक्सपोजर होना बहुत जरूरी है। ऐसे भ्रमण छात्रों के सम्पूर्ण विकास तथा महाविद्यालय एवं इंडस्ट्री के बीच के अन्तर को कम करने में सहायक होते है।
इसी क्रम में छात्र दिनांक 02 फरवरी से 06 फ़रवरी 2026 तक होम्योपैथिक फार्मेसी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव खन्ना, सहायक आचार्य डॉ. ऋषिकेश आचार्य और डॉ. चारुशीला के साथ शैक्षणिक भ्रमण के लिए रुड़की, उत्तराखंड जा रहे है जहाँ होम्योपैथिक दवा निर्माण अनुसंधान सम्बंधित जानकारियों से अवगत होंगे।साथ हूँ पंतजलि योगा पीठ का भ्रमण करेंगे। होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग के डॉ. राजीव खन्ना और डॉ ऋषिकेश आचार्य ने बताया कि इस भ्रमण से छात्रों को औषधि निर्माण की आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा, जो की उनके भविष्य के लिए लाभकारी होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students from the Homeopathy College of the Ayurveda University Depart for Educational Trip
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students, homeopathy college, ayurveda university, depart, educational trip, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved