• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैन ट्रेवल्स बस हादसे पर सख़्त एक्शन : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जोधपुर में छापा, तकनीकी खामियों की जांच शुरू

Strict action taken in the Jain Travels bus accident: Raid in Jodhpur on Chief Minister Bhajanlal Sharma instructions, investigation into technical defects launched - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जैसलमेर से जोधपुर आ रही जैन ट्रेवल्स की बस हादसे के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सख्त निर्देशों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में बस में तकनीकी खामी की आशंका के चलते प्रादेशिक परिवहन अधिकारी आकांक्षा बैरवा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम ने जोधपुर स्थित बस निर्माण इकाई पर छापा मारा और वहां मौजूद दस्तावेजों, तकनीकी रिकॉर्ड और फिटनेस सर्टिफिकेट की गहन जांच शुरू की। जांच टीम ने पूरे निरीक्षण की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई, ताकि आगे की रिपोर्ट में तकनीकी साक्ष्यों का सटीक विश्लेषण किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण प्रक्रिया से जुड़े कई दस्तावेज मौके पर ही जब्त कर लिए गए हैं। कौन-कौन थे जांच दल में शामिल
जांच टीम में
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी: आकांक्षा बैरवा
डीटीओ द्वितीय: छगन मालवीय
डीटीओ तृतीय: पी.आर. जाट
परिवहन निरीक्षक: अजय सागर, गजेंद्र ओझा, मोहम्मद फिरोज, शिप्रा पारिख, महेंद्र जाखड़
प्रशासनिक अधिकारी: बजरंग सिंह, सुमेर सिंह, दीपाराम गहलोत, मनीष गुर्जर और मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
सरकार का संदेश : लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम द्वारा तैयार की जा रही तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि —
“जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
सूत्रों का कहना है कि परिवहन विभाग हादसे से जुड़े तकनीकी और संरचनात्मक दोनों पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict action taken in the Jain Travels bus accident: Raid in Jodhpur on Chief Minister Bhajanlal Sharma instructions, investigation into technical defects launched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strict action, jain travels, bus accident, jodhpur, chief minister, bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved