• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रैगिंग पर सख्त प्रहार: जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में 19 छात्र निलंबित, पीजी छात्र समेत 5 पर तीन माह की गाज

Strict Action Against Ragging: 19 Students Suspended at Jodhpur Dr. SN Medical College - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर के प्रतिष्ठित डॉ. सम्पूर्णानंद (एसएन) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ रैगिंग के गंभीर मामले में कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रैगिंग की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनहीनता के दोषी 19 मेडिकल छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज परिसर और हॉस्टलों में हड़कंप मच गया है। 14 छात्रों पर एक माह का निलंबन
कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रथम वर्ष के छात्रों को परेशान करने और रैगिंग गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 14 छात्रों को एक माह के लिए कॉलेज व शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित किया गया है:
अभिषेक कासवान – बैच 2022
रोहिन कुमार – बैच 2022
प्रिवंशू – बैच 2025
नरेंद्र यादव – बैच 2025
नंदन मित्तल – बैच 2025
अदितवा – बैच 2025
गोपालराम मेघवाल – बैच 2025
सचिन रायवार – बैच 2025
लक्ष्मीनारायण बैंसला – बैच 2025
शैलेंद्र सिंह बिजरनिया – बैच 2024
अशोक कुमार – बैच 2025
रविंद्र – बैच 2023
के. कमलेश कुमार – बैच 2025
समीर कुमार राय – बैच 2025
पीजी छात्र सहित 5 गंभीर मामलों में तीन माह का कड़ा निलंबन
मामले की गंभीरता और भूमिका के आधार पर एक पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) रेजिडेंट डॉक्टर सहित 5 छात्रों के विरुद्ध तीन माह के कड़े निलंबन की कार्रवाई की गई है:
अंकित ढाका – पीजी बैच 2024
शीलेश कुमार – बैच 2025
वीकेश सिंह – बैच 2025
लोकेश सैनी – बैच 2025
राहुल मोहनपुरिया – बैच 2025
प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा ने स्पष्ट किया कि कॉलेज परिसर या छात्रावास में रैगिंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत संस्थान में एंटी-रैगिंग नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict Action Against Ragging: 19 Students Suspended at Jodhpur Dr. SN Medical College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur sn medical college, ragging suspension, 19 mbbs students, dr bs jodha anti ragging action 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved