• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ड्रोन शो रहेगा खास आकर्षण

State level Independence Day celebrations to be held in Jodhpur, drone show of Operation Sindoor will be a special attraction - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। इस वर्ष का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सूर्यनगरी जोधपुर में अभूतपूर्व भव्यता के साथ आयोजित होगा। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया से रूबरू होते हुए तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा 14 अगस्त को जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वे एट होम कार्यक्रम और सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे। 15 अगस्त की सुबह सर्किट हाउस में ध्वजारोहण करने के बाद वे शहीद स्मारक जाकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, तत्पश्चात बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मुख्य समारोह में शामिल होंगे। विशेष आकर्षण: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ड्रोन प्रदर्शन
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण रहेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत होने वाला ड्रोन शो, जो पूरे भारत में पहली बार इस स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वायु सैनिकों द्वारा पुष्प वर्षा, सेना के हथियारों की प्रदर्शनी और बीएसएफ का कैमल टैटू शो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।
सांस्कृतिक संध्या और सुरक्षा इंतज़ाम
14 अगस्त की शाम अशोक उद्यान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर 700 स्कूली छात्र व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे।समारोह की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस, मेहरानगढ़ और अशोक उद्यान तक पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।
पार्किंग और जनता की भागीदारी
पार्किंग के लिए रावण का चबूतरा मैदान और आसपास के इलाकों में विशेष व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने जोधपुरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस राष्ट्रीय पर्व की भव्यता में चार चांद लगाएं।
जोधपुर के इतिहास में यह समारोह यादगार बनने वाला है, जहां लगभग 20,000 लोग उपस्थित रहेंगे और हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level Independence Day celebrations to be held in Jodhpur, drone show of Operation Sindoor will be a special attraction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state level, independence day celebrations, jodhpur, drone, show, operation sindoor, special attraction, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved