• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास ने थाने का किया निरीक्षण

State Human Rights Commission President Justice GK Vyas inspected the police station - Jodhpur News in Hindi

-कोतवाली एवं उदय मंदिर पुलिस थाने के प्रबन्धों एवं सुविधाओं को देखा जोधपुर। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने जोधपुर जिले की यात्रा के दौरान शुक्रवार को कोतवाली एवं उदय मंदिर थाने का निरीक्षण किया और जरूरी सेवाओं तथा प्रबन्धों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जस्टिस व्यास ने थाने से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों के अन्तर्गत रोजनामचा संधारण, शस्त्रागार और हवालात में रखे जाने वाले अपराधियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने थाने की विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ स्वरूप प्रदान करने के साथ ही हवालात में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने उदय मंदिर थाने के महिला बंदी गृह के निरीक्षण के दौरान शौचालय के निर्माण के निर्देश दिये।
जस्टिस व्यास ने विभिन्न प्रकरणों में पुलिस कार्यवाही तथा थाने में दर्ज होने वाली एफआईआर की कार्रवाइयों की अवधि के सम्बन्ध में भी फीडबैक लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Human Rights Commission President Justice GK Vyas inspected the police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state human rights commission, chairman justice, gopal krishna vyas, jodhpur, kotwali, uday mandir police station, inspected, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved