• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृत संकल्पित : संसदीय कार्य मंत्री

State government is committed for the upliftment and welfare of women power: Parliamentary Affairs Minister - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सम्मेलन डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह एवं बिलाड़ा के विधायक अर्जुनलाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों महिलाओं लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी सौगातें समर्पित की है।

राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ला प्रतिपदा को मानने का ऐतिहासिक निर्णय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मातृशक्ति के उत्थान के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हमारी संस्कृति और परम्परा के अनुरूप राजस्थान दिवस को प्रति वर्ष चैत्र शुक्ला प्रतिपदा को मानने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
एसएचजी के उत्पादों की वैश्विक पहुंच के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म होगा विकसित
पटेल ने कहा बजट में मातृ शक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण व आजीविका संवर्धन के लिए राजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाये जाने का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख किया गया। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग में सुधार एवं ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा।
बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना
श्री पटेल ने कहा बालिका के जन्म को उत्सव के रूप मानने एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बेटियों के बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए डीबीटी के माध्यम से 7 किश्तों में 1.50 लाख रूपये की राशि दी जाती है। आज प्रदेश भर की 30 हजार बालिकाओं के बैंक खातों में 7.5 करोड़ रूपये जमा किए गए।
बेटियों को मिल रहे उच्च शिक्षा के अवसर
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आज कालीबाई भील योजना मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत प्रदेश की 5 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरण और स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना की स्वीकृतियाँ जारी की गई।
विभिन्न योजनाओं के हुए दिशा-निर्देश जारी
पटेल ने कहा प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्लास्टिक मुक्त परिवेश के लिए बर्तन बैंक योजना,महिला महाविद्यालयों में पुस्तकालय एवं रीडिंग रूम के उपयोग के सम्बंध में,अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन योजना में दूध की मात्रा 15 ग्राम से 25 ग्राम और सोलर दीदी योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा आज नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से मातृशक्ति का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।
विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा महिलाओं के विकास के बिना समाज की प्रगति अधूरी है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।
लाडो प्रोत्साहन योजना योजना के तहत जिले में जनवरी 2025 तक 10 हजार 911 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 2 करोड़ 72 लाख रूपये की राशि वितरित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State government is committed for the upliftment and welfare of women power: Parliamentary Affairs Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, rajasthan day week, womens conference, minister jogaram patel, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved