• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जोगाराम पटेल

State Government Committed to the Upliftment and Welfare of Youth: Jogaram Patel - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा माटीकला प्रशिक्षित आर्टिजन एवं दस्तकारों को बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप जोधपुर जिले में विद्युत चलित चाक एवं मिट्टी गूंथने की मशीन (पगमील) का निःशुल्क वितरण समारोह एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम रविवार को श्रीयादे मां पावन धाम झालामंड में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 92 प्रशिक्षित आर्टिजन एवं दस्तकारों को विद्युत चलित चाक एवं पगमील का वितरण किया गया और जेडीए द्वारा 28.65 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। पांच वर्ष में 4 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने पांच वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र में 10 लाख रोजगार के अवसर प्रदान का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में अब तक 76 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 81 हजार से अधिक पदों का परीक्षा कैलेंडर और 26 हजार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं।
‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी को बढ़ावा देने का किया आह्वान
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें स्थानीय दस्तकारों और उनके पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिट्टी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे हमारे कारीगरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय कलाओं को प्रोत्साहन देकर ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
पटेल ने कहा प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है, क्योंकि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी एक प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों का विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस वर्ष 2 हजार आर्टिजन को मिलेगी विद्युत चलित चाक
श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री टाक ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रथम बजट में 5 करोड़ रुपये की लागत से माटी कला सेंटर ऑफ एक्सलेंस और 1 हजार विद्युत चलित चाक वितरण की घोषणा की गई थी। वहीं इस वर्ष 2 हजार आर्टिजन को विद्युत चलित चाक वितरण का लक्ष्य रखा गया है और बोर्ड प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 आर्टिजन को विद्युत चलित चाक का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा नवीन खनिज नीति में आर्टिजन एवं दस्तकारों के उपयोग के लिए मिट्टी को रॉयल्टी से मुक्त रखा है।
संसदीय कार्य मंत्री ने श्रीयादे मां की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच झालामंड लक्ष्मीनारायण प्रजापत, रमेश कुमार प्रजापत, खेताराम, लूणाराम, पुखराज बिश्नोई, सुमित्रा बिश्नोई, मोतीलाल, धर्माराम, तहसीलदार नरेन्द्र कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Government Committed to the Upliftment and Welfare of Youth: Jogaram Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, shriyade mati kala board, minister jogaram patel, prahlad rai tak, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved