• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवंबर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल, SMS से आएगा लिंक

Starting in November, smart meter consumers will receive their electricity bills - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर डिस्कॉम के 15 उपखंडों में शुरू होगी डिजिटल बिलिंग व्यवस्था, बिजली मित्र एप से भी देख सकेंगे बिल और कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 से बिजली बिल डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। बिल जनरेट होते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इसमें बिजली बिल डाउनलोड करने का लिंक होगा। उपभोक्ता बिजली मित्र मोबाइल एप से भी अपना बिल देख और डाउनलोड कर सकेंगे। जोधपुर डिस्कॉम के अनुसार नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली बिल प्राप्त करने के लिए कागजी बिल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिल समय पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी। साथ ही कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
जोधपुर जोन के 15 उपखंडों में लागू होगी व्यवस्था
प्रथम चरण में जोधपुर जोन के नौ उपखंडों बी-3, बी-3 आंतरी, सोजत सिटी, देसूरी, रानी, सुमेरपुर, शिवगंज और सिरोही सहित बाड़मेर जोन के छह उपखंडों सिटी-2 बाड़मेर, भीनमाल, आहोर, बालोतरा, पचपदरा और सिटी-2 बालोतरा में नवंबर से डिजिटल बिलिंग व्यवस्था लागू होगी। यह व्यवस्था फिलहाल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए होगी।
SMS का लिंक केवल दो बार रहेगा सक्रिय

बिजली बिल जनरेट होते ही उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डाउनलोड लिंक भेजा जाएगा। यह लिंक केवल दो बार बिल डाउनलोड करने के लिए सक्रिय रहेगा। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि SMS मिलते ही बिल डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
बिजली मित्र एप से बिल और भुगतान की सुविधा
उपभोक्ता Google Play Store से बिजली मित्र (Bijli Mitra) एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपने के-नंबर से पंजीकरण करना होगा। एप पर बिजली बिल, बकाया राशि और भुगतान संबंधी विवरण देख सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इसके अलावा बिजली आपूर्ति और बिल संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी।
मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराएं
जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन में पुराना, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, वे संबंधित उपखंड कार्यालय अथवा हेल्पडेस्क पर जाकर इसे अपडेट कराएं। ई-मेल आईडी भी सही दर्ज कराएं। इसके लिए संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
डिस्कॉम ने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से बिजली मित्र एप डाउनलोड करने और मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी अपडेट रखने की अपील की है। इससे डिजिटल बिल समय पर मिल सकेगा और भुगतान में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Starting in November, smart meter consumers will receive their electricity bills
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: starting in november, smart meter, electricity bills, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved