• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरसागर विधायक निधि से दिव्यांगजनों को दी गई स्कूटी एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

Scooty and electric wheelchair given to disabled people from Sursagar MLA fund - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान विचारक व संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रतापनगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरसागर विधायक निधि से दिव्यांगजनों को स्कूटी तथा मांसपेशीय दुर्विकार से ग्रसित जरूरतमंदों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समता और अधिकारों की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “आज जब हम दिव्यांगजनों को स्कूटी और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर प्रदान कर रहे हैं, तब हम बाबासाहेब के उस स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम उठा रहे हैं, जिसमें हर नागरिक को सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अधिकार मिले।” विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों के लिए ऐसी योजनाएं सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देती हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scooty and electric wheelchair given to disabled people from Sursagar MLA fund
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, womens pg college campus, pratap nagar, babasaheb dr bhimrao ambedkar, great thinker, constitution maker, sursagar mla fund, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved