• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेव द ब्लू सिटी मुहिम पर उठे सवाल, जोधपुर के रहवासियों ने बताया निजी स्वार्थ का प्रयास

Save the Blue City Campaign Faces Criticism, Jodhpur Residents Call it a Self-Serving Endeavor - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सूर्यनगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर जोधपुर में इन दिनों “सेव द ब्लू सिटी” नाम से चलाई जा रही मुहिम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शहर के भीतरी इलाकों में कुछ युवाओं और गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा लोगों से अपने घरों को चूना युक्त नीले रंग से रंगने की अपील की जा रही है, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। वहीं दूसरी ओर, स्थानीय रहवासी इस मुहिम का खुलकर विरोध करने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ गेस्ट हाउस संचालक अपने निजी स्वार्थ के लिए इस शांत और ऐतिहासिक शहर की परंपराओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि ये लोग खुद अपने गेस्ट हाउस और होटलों को अलग रंगों में रखते हैं, लेकिन आम नागरिकों को बहला-फुसलाकर उनके घर नीले रंग से रंगवाने का दबाव बना रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि पुराना शहर संकरी गलियों वाला क्षेत्र है, जहां पहले से ही पर्यटकों के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में रहवासी इलाके में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टूरिज्म से जुड़े गेस्ट हाउसों के कारण शोर-शराबा, प्रदूषण, यातायात जाम, पार्किंग की समस्या, पानी और बिजली की किल्लत जैसी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। त्योहारों और नए साल जैसे मौकों पर देर रात तक तेज डीजे और शराब पार्टियों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।
इसके अलावा सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय संस्कृति पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि सिगरेट के धुएं और बढ़ती गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है। साथ ही, वे यह भी कहते हैं कि अपनी संस्कृति और विरासत की रक्षा करने में शहरवासी स्वयं सक्षम हैं, इसके लिए किसी बाहरी या व्यावसायिक मुहिम की आवश्यकता नहीं है।
स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि जोधपुर की पहचान सूर्यनगरी के रूप में है, न कि ब्लू सिटी के तौर पर। यह मुहिम केवल निजी स्वार्थ के लिए चलाई जा रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Save the Blue City Campaign Faces Criticism, Jodhpur Residents Call it a Self-Serving Endeavor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, save the blue city, blue city controversy, jodhpur local protest, tourism issues, heritage city, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved