• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदीप काबरा बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sandeep Kabra appointed National Vice President of the International Vaishya Federation - Jodhpur News in Hindi

माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, वैश्य समाज में हर्ष की लहर जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में जोधपुर जिला इकाई की ओर से आयोजित भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जोधपुर निवासी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिला इकाई अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि संदीप काबरा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह जोधपुर एवं समूचे वैश्य समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि समाज के सक्रिय एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में जोधपुर के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता, शहर विधायक अतुल भंसाली, वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों सहित शहर एवं पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न वैश्य समाजों के प्रमुख घटकों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे। इसी अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने संदीप काबरा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में श्री संदीप काबरा पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके सामाजिक दायित्वों का दायरा और व्यापक हुआ है।
संदीप काबरा पिछले करीब तीन दशकों से मारवाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विभिन्न वैश्य घटक समाजों के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandeep Kabra appointed National Vice President of the International Vaishya Federation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeep kabra, appointed, national vice president, international vaishya, federation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved