• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साध्वी प्रेम बाईसा कांड : कंपाउंडर देवी सिंह पर गिरी गाज, SIT की जांच में 'कातिलाना' लापरवाही उजागर, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

Sadhvi Prem Baisa Case : Compounder Devi Singh faces charges, SIT investigation reveals - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में अब पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। SIT (एसआईटी) की गहन जांच और एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले खौफनाक सबूतों के बाद बोरानाडा थाना पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी अब महज कुछ घंटों का इंतजार है। लापरवाही नहीं, ये जानलेवा उतावलापन है जांच में यह कड़वा सच सामने आया है कि साध्वी की मौत के पीछे नर्सिंग कर्मी का घोर उतावलापन, लापरवाही और असावधानी जिम्मेदार थी। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि यदि प्रक्रियाओं का पालन किया गया होता तो साध्वी की जान बचाई जा सकती थी। आरोपी पर दर्ज धाराओं के तहत उसे दो साल तक की कैद हो सकती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद कई और रसूखदार चेहरों से नकाब उतर सकता है।
नर्सेज यूनियन का 'खुला चैलेंज': गिरफ्तारी हुई तो ठप होगा कामकाज
इधर, नर्सिंग कर्मी पर एफआईआर दर्ज होते ही राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। नर्सेज का कहना है कि प्रशासन अपनी कमियां छिपाने के लिए एक नर्सिंग कर्मी को 'बलि का बकरा' बना रहा है।
बड़ी चेतावनी : एसोसिएशन आज एक आपातकालीन बैठक करने जा रही है।
बड़ा फैसला: नर्सेज ने साफ कर दिया है कि यदि देवी सिंह की गिरफ्तारी होती है, तो वे पूरे जिले में चिकित्सा सेवाएं ठप कर आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
दहशत और तनाव के बीच बोरानाडा पुलिस मुस्तैद
एक तरफ पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, तो दूसरी तरफ नर्सेज का विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। बोरानाडा थाना पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह संकेत दिए हैं कि इस मामले में अभी और भी कई लोगों पर गाज गिरना तय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sadhvi Prem Baisa Case : Compounder Devi Singh faces charges, SIT investigation reveals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sadhvi prem baisa case, compounder, devi singh, faces charges, sit, investigation reveals, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved