• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की हालत स्थिर, ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ने पर कराया था AIIMS में भर्ती

RSS Sarkaryavah Dattatreya Hosabale condition stable in Jodhpur, was admitted to AIIMS after blood pressure (BP) increased - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की तबीयत सोमवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ने पर उन्हें जोधपुर एम्स में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में उपचार कर रही है।

दत्तात्रेय होसबोले की सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी एम्स पहुंचे। वहीं, बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, RSS जोधपुर प्रांत के विद्यानंद भाईसाहब, जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल और कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान भी अस्पताल पहुंचे।
5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में भाग लेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत 1 सितंबर को ही जोधपुर पहुंचे थे, जबकि दत्तात्रेय होसबोले 2 सितंबर को पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने 7 सितंबर तक लगातार बैठक की। बैठक के बाद वे कोर कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ जोधपुर में ही रुके हुए थे।
होसबोले RSS में मोहन भागवत के बाद दूसरे सबसे बड़े पदाधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSS Sarkaryavah Dattatreya Hosabale condition stable in Jodhpur, was admitted to AIIMS after blood pressure (BP) increased
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rss, sarkaryavah, dattatreya hosabale, condition, stable, jodhpur, aiims, increased, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved