• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ढाई साल से हवा में चल रहे मुख्यमंत्री साहब खुद उस रास्ते से गुजरे तो सड़कों को भी मिला VIP ट्रीटमेंट : गहलोत

Roads get VIP treatment as the Chief Minister—who has been living in the clouds for two and a half years - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर की बदहाली और दिखावटी व्यवस्था को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मौजूदा सरकार पर तीखा तंज कसा है। गहलोत का तंज करते हुए एक्स पर लिखा—"खुशखबरी! ढाई साल में पहली बार राजस्थान की सड़कों को 'VIP ट्रीटमेंट' मिला, क्योंकि ढाई साल से हवा में चल रहे मुख्यमंत्री साहब खुद उस रास्ते से गुजरे।" निकाय चुनाव में हार का आह्वान: पूर्व सीएम ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए जनता से अपील की कि अब यह जनता-जनार्दन की विशेष जिम्मेदारी है कि चुनावों में भाजपा को सबक सिखाए, ताकि यह सरकार जमीन पर आए और जनहित के वास्तविक काम हो सकें।
स्थायी समाधान के बजाय 'इवेंट मैनेजमेंट' की भेंट चढ़ती व्यवस्थाएं
जोधपुर का भीतरी शहर वर्षों से बुनियादी ढांचे की मार झेल रहा है। संकरी गलियां, अनियंत्रित यातायात और जलनिकासी की लचर व्यवस्था के बीच नेताओं के 'इवेंट' तो सफल हो जाते हैं, लेकिन जनता का दर्द जस का तस रह जाता है। सवाल वही है—क्या प्रशासनिक तंत्र केवल बड़े चेहरों को खुश करने के लिए बना है या करदाताओं को स्थायी राहत देने की नीयत भी कभी धरातल पर दिखेगी?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Roads get VIP treatment as the Chief Minister—who has been living in the clouds for two and a half years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm bhajan lal sharma roadshow jodhpur, jodhpur walled city traffic encroachment, ashok gehlot slams bjp jodhpur, jodhpur civic amenities issues 2026, rajasthan urban local body elections jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved