जोधपुर। जोधपुर में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक विरोध कर रहे हैं। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल डॉक्टर के समर्थन में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर अब काम पर लौट आए हैं। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज ने 90 जूनियर रेजिडेंट को नियुक्ति दी है, जिनमें से 43 ने ज्वाइन भी कर लिया है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर के काम पर लौटने की वजह से अब यहां आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टर के अभाव में मरीज परेशान हो रहे थे और कई ऑपरेशन टाल दिए गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल, उमेद हॉस्पिटल और महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर वापस काम पर लौट चुके हैं। यहां पर 541 रेजीडेंट में से 373 ने गुरुवार को उपस्थिति दी। वहीं 33 रेजीडेंट देर रात को पहुंचे। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कछवाहा के अनुसार अब कोई भी रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट स्ट्राइक पर नहीं है। उन्होंने बताया 90 जूनियर रेजिडेंट को नियुक्ति दी गई है जिनमें से 43 ने काम शुरू कर दिया है।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope