• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर जोधपुर में नियमित पेयजल आपूर्ति हो, खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत करवाए प्रशासन- ओमकार वर्मा

Regular drinking water supply should be ensured in Jodhpur on Diwali; administration should get the faulty hand pumps repaired immediately: Omkar Verma - Jodhpur News in Hindi

खास खबर। जोधपुर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि आज जिला प्रशासन से दीपावली पर्व के मद्देनज़र शहर के सभी वार्डों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब एवं लंबे समय से बंद पड़े हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत करवाया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व निकट है।
इस अवसर पर शहर के प्रत्येक घर, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाते हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की अनियमित आपूर्ति एवं पानी की कमी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि दीपावली से पूर्व शहर के सभी वार्डों में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही, दीपावली से पहले चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाए, ताकि सफाई कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में कई हैंडपंप खराब अथवा लंबे समय से बंद पड़े हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से इनका सर्वे करवाकर शीघ्र मरम्मत एवं पुनः संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Regular drinking water supply should be ensured in Jodhpur on Diwali; administration should get the faulty hand pumps repaired immediately: Omkar Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, dr sanjay gaur, city district congress committee, district collector letter, diwali festival, adequate drinking water supply, damaged hand pump repairs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved