• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर हैडलाइंस यहां पढ़ें : समय से पहले होली जलाने पर केस

Read Jodhpur headlines here: Case for burning Holi ahead of time - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सार्वजनिक होली को समय से पूर्व दहन कर भागने के आरोप दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इन युवकों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। परिवादी सोहनराम मेघवाल ने मथानियां थाने में दर्ज कराया मामला। आरोपी रावल राम और चैनाराम के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। यह घटना गगाड़ी की बताई जा रही है। थानों व पुलिस लाइन में खेली जा रही होली
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी बुधवार को होली का पर्व मना रहे हैं। थानों में भी पुलिसकर्मी गुलाल उड़ा रहे हैं। एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं। होली के दिन ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मी अब रंगों में सरोबार हैं। पूरे राजस्थान में ही धुलंडी के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली का पर्व मनाते हैं।
चौपासनी में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने पिस्टल सहित युवक को किया गिरफ्तार किया है। गायत्री नगर पाल रोड से रवि कड़वासरा को पुलिस ने पकड़ा है। संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई है।
जोधपुर में अब होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के प्रयास लाए रंग ला रहे हैं। लीजेंड क्रिकेट के बाद अब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का जोधपुर में आयोजन होगा। जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में 11 और 12 मार्च को मैच खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Read Jodhpur headlines here: Case for burning Holi ahead of time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, news, burning, holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved