• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टोन कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी राकेश मांजू नहीं लगा हाथ : पुलिस ने बाल अपचारी सहित सात मुल्जिमों को पकड़ा

Rakesh Manju, Accused in Shooting of Stone Trader, Remains at Large - Jodhpur News in Hindi

जुलाई में मथानिया में हुई फायरिंग की घटना के वांछित पकड़े, अवैध हथियार और गाडिय़ां भी जब्ती की कार्रवाई जारी, ज्यादातर आरोपी नगर निगम गाडिय़ां पर सेवारत जोधपुर। कमिश्ररेट के मथानिया क्षेत्र में 25 जुलाई को हुई फायरिंग, मारपीट और हमले के आरोप में काफी दिनों से फरार चल रहे छह वांछित आरोपियों को पकड़ा है। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। मुख्य नामजद आरोपी राकेश मांजू पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पकड़े गए अभियुक्तों से कुछ हथियार और गाडिय़ां जब्ती की कार्रवाई जारी है। ज्यादातर आरोपी नगर निगम में कचरा उठाने वाली गाडिय़ों पर कार्यरत है। आरोपियों का आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि 25 जुलाई को देदीपानाडा निवासी गणपत सिंह पुत्र भंवराराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह दोपहर के समय में अपने पार्टनर के मदाराम सारण सालोङी व दो स्टाफ हजारीराम व शेरुखान के साथ में अपनी पत्थर कटींग की फै क्ट्री में बैठे चाय पी रहे थे। तब राकेश मांजु पुत्र रुपाराम मांजु भाटेलाई व उनके साथ 9-10 अन्य लोग स्टोन कटर की चार दीवारी पर लगा गेट को दो बोलेरो कैम्पर की टक्कर से तोडक़र चार दीवारी के अन्दर खड़ी गाङ़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। बचने के लिए वह फैक्ट्री के कमरें में घुस गया था। फिर उन लोगों ने मेरे कमरे के गेट के ऊपर जान की नीयत से फांयर किया। रिपोर्ट में आरोप था कि राकेश मांजू व उनकी गैंग ने पूर्व में परिवादी की बहिन के घर केरु गांव में भी चार दीवारी के अन्दर आगजनी की व जानलेवा हमला किया था। इन्हें किया गया गिरफ्तार : डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुल्जिमों की पहचान के साथ उनकी तलाश आरंभ करवाई गई। मथानिया थानाधिकारी तुलसी के नेतृत्व में गठित टीमें आरोपियों की पहचान के बाद उनकी तलाश में जुटी। पुलिस ने अब छह आरोपियों मालियों की बाड़ी बाकलिया पीपाड़शहर हाल रूप नगर माता का थान निवासी रामनिवास, मावडिय़ों की घाटी राजबाग सूरसागर निवासी लोकेश उर्फ डालू, शिव नगर निंबा निंबड़ी निवासी विनोद उर्फ भोमा, बकरामंडी कालिया दुक्का निवासी मनीष, उदयमंदिर आसन नागौरी गेट निवासी जीतू उर्फ पोलार्ड एवं बकरामंडी निवासी सन्नी उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया। साथ ही आरोपियों से हथियार एवं गाडिय़ों बरामदगी के प्रयास जारी है।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल : पुलिस की टीम के लिए एडीसीपी पूर्व नरेंद्र सिंह के सुपरविजन में एसीपी मंडोर अनिल शर्मा, थानाधिकारी तुलसी के अलावा मथानिया पुलिस थाने के एसआई प्यारेलाल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rakesh Manju, Accused in Shooting of Stone Trader, Remains at Large
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rakesh manju, accused in shooting, stone trader, remains, large, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved