• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग शुरू - प्रदेशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Rajasthan Premier League starts in Jodhpur - players from all over the state will get a chance to show their talent - Jodhpur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) का शुभारम्भ रविवार को जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में हुआ। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान प्रीमियर लीग खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। आरपीएल के माध्यम से प्रदेशभर के प्रतिभावान क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उपयुक्त मंच मिलेगा।

राज्य सरकार की खेल नीतियों से आ रहा बदलाव गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीतियों से प्रदेश में बड़ा बदलाव आ रहा है। राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 60 लाख से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 30 लाख महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। साथ ही, प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए तक का ईनाम एवं 25 बीघा जमीन, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्तियां, सरकारी नौकरियों में आरक्षण आदि के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में ओपन जिम, आवासीय खेल एकेडमियों व विद्यालयों, खेल सुविधाओं के विस्तार से एक नई खेल संस्कृति विकसित हो रही है। विजन 2030 को साकार करने में खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि खेलों की विशेषता है कि वहां हार-जीत प्रमुख ना होकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है। इससे टीम भावना का विकास होता है एवं खिलाड़ी व्यक्तिगत के स्थान पर सामूहिक रूप से सोचने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रीमियर लीग राज्य में युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। युवा अपने जीवन में खेलों और योग को अपनाकर तन-मन स्वस्थ रखते हुए व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने आरपीएल के आयोजन पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि आरपीएल में खेलने वाली खेल प्रतिभाएं राजस्थान का नाम रोशन करेंगी। आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने कहा कि क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मंच देने के लिए राजस्थान प्रीमियर लीग आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निरन्तर सहयोग से आज क्रिकेट के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आरपीएल के माध्यम से आगे लाने का कार्य हो रहा है।
आरपीएल के ब्राण्ड एम्बेसेडर और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने राजस्थान प्रीमियर लीग आयोजन को आरसीए का बेहतरीन कदम बताते हुए कहा कि आरपीएल से खेल प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को उत्साहपूर्वक और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। मैदान में सभी छह टीमों के कप्तानों के साथ गायक रविन्द्र उपाध्याय ने आरपीएल के थीम एंथम का गायन किया। आरपीएल चेयरमेन रामपाल शर्मा ने कार्यक्रम में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Premier League starts in Jodhpur - players from all over the state will get a chance to show their talent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan premier league, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved