जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। पाली, सिरोही
जालोर में भारी बारिश हो रही है। यहां बाढ़ के हालातों के बीच बाड़मेर में भी हालात बेकाबू हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बारिश के कारण बाड़मेर में बाढ़ आई है। इस जिले के गुड़ामालानी में 10 घंटे में
10 इंच पानी गिरा। एनडीआरएफ और सेना को अलर्ट किया गया है। सेना बचाव राहत कार्य में जुटी है। कई इलाकों
में पानी घुसने से लोगों ने छतों पर शरण ली हुई है। सिरोही, जालोर, पाली, उदयपुर
के लिए जाने वाली बसें रद्द कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर ने अफसरों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं।
माउंट आबू में कल फिर 30 इंच बारिश हुई। आज भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यहां 24 घंटे में 324 मिलीमीटर पानी बरसा। माउंट आबू में एक जून से अब तक 96 इंच बारिश हो
चुकी है, जबकि गत तीन दिन में यहां 68 इंच पानी बरसा है। यहां 2000 पर्यटक बारिश में फंसे हुए हैं। यहां कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हो गए हैं। यहां बचाव राहत कार्य चलाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope