• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएं

Railway administration makes special arrangements to manage crowds during festivals - Jodhpur News in Hindi

-फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त डिब्बे, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सभी मंडलों पर वार रूम स्थापित

जोधपुर। रेलवे द्वारा दीपावली,छठ पूजा और अन्य त्योहारों पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा की दृष्टि से विशेष प्रबंध किए गए हैं जिसमें मूलभूत सुविधाओं और विशेष रूप से जनरल टिकटों की मांग के अनुरूप सहज उपलब्धता शामिल है। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए जहां 7 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है वहीं प्रमुख 15 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 39 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं।
उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार के मौके पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर न सिर्फ रेलवे स्टाफ की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जा रही है बल्कि उन्हें ट्रेनों में यात्रा के लिए आसानी से जनरल टिकट समय पर उपलब्ध हो इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता होने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को यूटीएस एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने के प्रति रेलवे स्टाफ द्वारा जागरूक किया जा रहा है। टिकट काउंटर पर जल्द टिकट प्राप्ति के उद्देश्य से ऑनलाइन पेमेंट की भी व्यवस्था की गई है जिससे खुल्ले पैसे की दिक्कत नही हो।
मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार इसके अलावा यात्रियों को उनकी ट्रेन के आवागमन की उचित जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणा की जा रही है,साथ ही सहायता बूथ भी स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यंगजनों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर,सभी यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्था,कोच गाइडेंस,औचक टिकट जांच तथा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और उन्हें सही समय पर प्लेटफॉर्म पर लगाने की व्यवस्था के संबध में स्टाफ को उचित निर्देश जारी किए गए हैं।
रेलवे प्रशासन की यात्रियों से सहयोग की अपील
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण स्थानाभाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न करें तथा रेलवे द्वारा त्योहार के अवसर पर की जा रही व्यवस्थाओं में उचित सहयोग प्रदान करें।
सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबंध
त्योहार पर जोधपुर,राइकाबाग,भगत की कोठी सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां आरपीएफ और जीआरपी द्वारा निरंतर गश्त की जा रही हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ को असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी को कहा गया है वहीं स्टेशनों पर बेहतर साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Railway administration makes special arrangements to manage crowds during festivals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, railway, diwali, chhath puja, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved