• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला आरक्षण बिल को राहुल गांधी ने पराजित कर दिया : शेखावत

Rahul Gandhi Defeated the Women Reservation Bill: Shekhawat - Jodhpur News in Hindi

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कांग्रेस नेता पर की तल्ख टिप्पणी जोधपुर/ नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान (131वां) संशोधन बिल के गिरने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तल्ख हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन एक 'काला दिन' है। महिला आरक्षण बिल को राहुल गांधी और उनके कांग्रेसी गुट ने पराजित कर दिया है, जिससे महिला सशक्तीकरण पर उनका पाखंड पूरी तरह उजागर हो गया है। उन्होंने 'नारी शक्ति' को उस सम्मान और प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया, जिसकी वे हकदार थीं, यह भारत की करोड़ों महिलाओं का अपमान है।
अपने बयान में शेखावत ने कहा कि महिला आरक्षण पर बोलने के बजाय, राहुल गांधी इधर-उधर की कहानियों में भटकते रहे, बिल्कुल उस छात्र की तरह जो उत्तर पुस्तिका भरने के लिए कुछ भी लिख देता है, क्योंकि उसके पास वास्तविक उत्तर नहीं होता।
शेखावत नेकहा कि जब राष्ट्र उनसे एक दूरदर्शी सोच की उम्मीद कर रहा था, तब उन्होंने केवल भ्रम परोसा। जब इतिहास ने नेतृत्व की पुकार की, तब उन्होंने केवल ध्यान भटकाने का प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत देख रहा है। देश की महिलाएं देख रही हैं। राहुल गांधी की इस अपरिपक्व राजनीति की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और संभव है कि कांग्रेस अब महिलाओं का विश्वास कभी वापस न जीत पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi Defeated the Women Reservation Bill: Shekhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, defeated, women reservation bill, shekhawat, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved