• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभाग स्तरीय प्रशासनिक परीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित

Quarterly meeting of division level administrative testing committee held - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संभाग स्तरीय प्रशासनिक परीक्षण समिति जोधपुर की वर्ष 2023-24 की त्रैमासिक बैठक सम्भागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा की अध्यक्षता में मंगलवार, 16 जनवरी को उनके कक्ष में आयोजित हुई । बैठक में संभागीय आयुक्त द्वारा त्रैमासिक प्रगति, बकाया प्रारूप प्रालेख, विशेष जांच प्रतिवेदनों के आक्षेप निस्तारण, बकाया प्रथम अनुपालना, गबन प्रकरणों, ग्राम पंचायतों की बकाया अंकेक्षण, ग्राम पंचायतों के बकाया आक्षेपों के निस्तारण के लिए जिला परिषद/लेखाधिकारी जिला परिषद द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रगति, बकाया अंकेषण शुल्क सहित अन्य प्रकरणों के संबंध में समीक्षा की गयी। बैठक में मेहरा ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने विशेष जाँच वाले लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिये । उन्होंने समस्त संबंधित संस्थाओं को विशेष अभियान चलाकर कार्य योजना के साथ रिकवरी का काम करने के निर्देश दिये ।
बैठक में समस्त विभागों एवं संस्थानों के लेखाधिकारी व संबंधित अधिकारिगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Quarterly meeting of division level administrative testing committee held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, divisional level administrative testing committee, divisional commissioner, bhanwar lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved