• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रोफेसर गोविंद गुप्ता बने विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के अधिष्ठाता

Professor Govind Gupta Appointed Dean of the Faculty of Ayurveda - Jodhpur News in Hindi

प्रो. गोविंद गुप्ता बने आयुर्वेद संकाय के डीन। जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान के रोग निदान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता के आयुर्वेद संकाय के अधिष्ठाता नियुक्त होने पर कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण दाधीच के छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल ने प्रो. डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता एवं डॉ. अरुण दाधीच को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों ही पद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से विश्वविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्रोफेसर डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता ने नवीन दायित्व के लिए कुलगुरु महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास एवं जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. अरुण दाधीच ने भी छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर कुलगुरु का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विद्यार्थियों के हित एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की संस्थागत नैतिकता समिति के अध्यक्ष वैद्य श्रीकृष्ण शर्मा खांडल , स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजाराम अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. देवेंद्र चाहर, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. मनोज अदलखा , डॉ. ऋतु कपूर, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ. हरीश शिंगल, डॉ. श्योराम, डॉ. जोगेंद्र प्रजापत, डॉ. ऋचा सहित विभाग के चिकित्सक, शिक्षक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Professor Govind Gupta Appointed Dean of the Faculty of Ayurveda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: professor govind gupta, appointed, dean of the faculty, ayurveda, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved