• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर प्राचार्य केसर सिंह राजपुरोहित को मिला ‘मेसडेस उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2025’

Principal Kesar Singh Rajpurohit receives the MESSEDES Outstanding Teacher Award-2025 on International Teachers Day - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। मिशन पर्यावरण एवं सामाजिक विकास एवं संरक्षण संस्थान (मेसडेस), जोधपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शहीद गंगाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढांढणियां (बालेसर) के प्राचार्य केसर सिंह राजपुरोहित को ‘मेसडेस उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, विज्ञान एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए नवाचारपूर्ण और प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल अमारा, फन वर्ल्ड, जोधपुर में किया गया, जिसमें शिक्षा जगत, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एम.एल. गर्ग, आईजी, बीएसएफ थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक जगदीश चंद्र पुरोहित, संस्थान के मुख्य संरक्षक के.के. सिंघवी, संरक्षक डॉ. भल्लूराम खीचड़ और अध्यक्ष अरविंद कुमार व्यास उपस्थित रहे।
शैक्षिक नवाचार और सामाजिक सेवा के लिए मिला सम्मान
संस्थान ने राजपुरोहित को उनके शैक्षिक नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान, भामाशाह प्रेरण कार्य, तथा चुनाव स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया।मेसडेस संस्थान ने उन्हें प्रेरणादायी शिक्षक और सामाजिक जागरूकता के अग्रदूत के रूप में सराहा।
पहले भी मिल चुका है अनेक मंचों पर सम्मान
यह उल्लेखनीय है कि प्राचार्य केसर सिंह राजपुरोहित को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर ने उन्हें सम्मानित किया था। इससे पूर्व भी कई मंचों पर उनकी सेवाओं और योगदान को सराहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Principal Kesar Singh Rajpurohit receives the MESSEDES Outstanding Teacher Award-2025 on International Teachers Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, international teachers day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved