• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर के प्रतापसिंह निर्वाण ने कर्नाटक में किया कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान

Pratap Singh Nirvana of Jodhpur donated blood for cancer patients in Karnataka - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। मकर संक्रांति पर दान पुण्य का महत्व है और इस दिन रक्तदान करने का मौका मिल जाए तो इसका फल मिलना निश्चित है। जोधपुर, राजस्थान के निवासी प्रताप सिंह निर्वाण को सोमवार को ऐसे ही रक्तदान का पुण्य मिला। उन्होंने बताया, मैं कर्नाटक के कोपल स्थित सरकारी अस्पताल में अपने ड्राइवर को दिखाने गया था। वहां एक परिजन काफी परेशान दिखाई दिया तो अनायास ही मैंने पूछा कि क्या हुआ। बड़ी मुश्किल से वह बता पाया कि उसके भाई को कैंसर है और डॉक्टर दो यूनिट खून मांग रहे हैं। एक यूनिट तो मिल गई है लेकिन एक और चाहिए। प्रताप ने बताया कि मैंने तुरंत मानव धर्म निभाते हुए कहा चिंता ना करें, मैं चलता हूं। यह सुनकर उस व्यक्ति में ऊर्जा आ गई। मकर संक्रांति जैसे पर्व पर मैंने अपना 28वां रक्तदान किया और खुशी इस बात की है कि मेरे रक्तदान से किसी का इलाज हो पाया। रक्तदान करने पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से डॉ. पाटिल ने प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pratap Singh Nirvana of Jodhpur donated blood for cancer patients in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, makar sankranti, donation, chance, donate blood, results, pratap singh nirwan, resident, rajasthan, virtue, blood donation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved