• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोजरी किनारे तालाब का रंग फिर बदला, तनावड़ा में मचा हड़कंप

Pond water near Jojri River changes color again; alarm raised in Tanavada - Jodhpur News in Hindi

एक महीने में दूसरी बार बदला पानी का रंग, रासायनिक या औद्योगिक प्रदूषण की आशंका जोधपुर। लूणी विधान सभा क्षेत्र के तनावड़ा गांव में जोजरी नदी किनारे स्थित तालाब का पानी एक बार फिर गुलाबी रंग में बदल गया है। करीब एक माह पहले भी तालाब का पानी गुलाबी होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी। अब दोबारा रंग बदलने से तालाब के पानी की गुणवत्ता और संभावित प्रदूषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पानी का उपयोग बंद कर दिया गया है और पशुपालकों ने भी मवेशियों को यहां पानी पिलाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल और जिला प्रशासन से तालाब के पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की है, ताकि पानी के गुलाबी होने का वास्तविक कारण सामने आ सके।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तालाब में किसी रासायनिक या औद्योगिक प्रदूषण का पानी पहुंच रहा हो सकता है। उनका कहना है कि प्रशासन को पानी की जांच के साथ यह भी पता लगाना चाहिए कि तालाब तक प्रदूषित पानी किस माध्यम से पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने तालाब के चारों तरफ तार-कंटीली लगाकर इसे सुरक्षित करने की मांग भी की है, ताकि लोग और मवेशी प्रदूषित पानी के संपर्क में न आएं। ग्रामीणों को आशंका है कि प्रदूषित पानी जमीन में रिसने से आसपास के भूजल, कृषि भूमि और फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pond water near Jojri River changes color again; alarm raised in Tanavada
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pond water near jojri river changes color again alarm raised in tanavada\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved