• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में पुलिस की कार्रवाई, 86 ग्राम एमडी के साथ उदयपुर निवासी गिरफ्तार

Police action in Jodhpur: Udaipur resident arrested with 86 grams of MD - Jodhpur News in Hindi

तीन घंटे तक पीछा कर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने पकड़ा, बस से उदयपुर जाने की फिराक में था आरोपी जोधपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोधपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने 86 ग्राम एमडी के साथ उदयपुर निवासी अंकित माथुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश चंद्र माथुर का पुत्र है और उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र का निवासी है। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के निर्देश और डीसीपी मुख्यालय शहीन सी के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में स्पेशल टीम प्रभारी मेहराज तंवर मय टीम ने आरोपी को पकड़ा। बताया गया कि आरोपी झालामंड सर्किल के पास बस का इंतजार कर रहा था और एमडी लेकर उदयपुर जाने की फिराक में था। टीम ने करीब तीन घंटे तक पीछा करने के बाद उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police action in Jodhpur: Udaipur resident arrested with 86 grams of MD
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police action, jodhpur, udaipur resident, arrested, md, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved