• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाप्रबंधक को रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

point memorandum of demands was submitted to the General Manager to address the problems of railway employees. - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के मंडल सचिव कॉ. मनोज कुमार परिहार एवं मंडल अध्यक्ष कॉ. महेंद्र व्यास के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के जोधपुर आगमन पर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जोधपुर मंडल में लंबे समय से रिक्त पड़े 2,275 पदों को शीघ्र भरने तथा बढ़ते कार्यभार के अनुरूप नए पदों का सृजन करने, रामदेवरा में रेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम का निर्माण करवाने एवं जोधपुर रेलवे अस्पताल में हृदय रोग, चर्म रोग, न्यूरो एवं गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञों सहित अतिरिक्त फिजिशियन की नियुक्ति की मांग की गई। इसके साथ ही नागौर, डेगाना, मेड़ता रोड, जालौर, मारवाड़ भीनमाल, बाड़मेर, जैसलमेर एवं फलोदी जंक्शन पर निजी अस्पतालों के साथ चिकित्सा सुविधा हेतु एमओयू करने की मांग रखी गई। यूनियन ने भगत की कोठी से फिदूसर तक बंद पड़ी मीटरगेज रेलवे लाइन की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का स्थायी समाधान करने तथा ओलंपिक सिनेमा रोड से सीडब्ल्यूएम कार्यालय की ओर कर्मचारियों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज अथवा अंडरब्रिज का निर्माण करवाने की मांग भी उठाई।
इसके अतिरिक्त दिव्यांश बिस्सा, पुत्र विनोद बिस्सा, पूर्व सीटीआई के अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण में पुनः मेडिकल बोर्ड गठित करने, सीएसबीएफ की तकनीकी छात्रवृत्ति में होम्योपैथिक बैचलर डिग्री को शामिल करने तथा वर्तमान में देय 18,000 रुपये की तकनीकी छात्रवृत्ति में चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस की तर्ज पर वृद्धि करने की मांग की गई।
ज्ञापन में सुपरवाइजरों के लंबित ब्रीफकेस अलाउंस, पारितोषिक एवं अन्य एरियर के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित करने, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के लिए वर्तमान में स्वीकृत 12,000 रुपये की अनुदान राशि बढ़ाने तथा पेंशन पुनरीक्षण के मामलों में मुख्यालय के निर्देशों की पालना करते हुए पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार देय तिथि से लाभ प्रदान करने की मांग भी शामिल रही। ज्ञापन सौंपते समय जसबीर सिंह चौधरी, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, आशा खीची, अशोक सिंह मेडतिया, परमानन्द गुर्जर, कौशल कुमार, जितेन्द्र गुर्जर, निर्मला विश्नोई, मोहम्मद आबिद, दिलीप सिंह, बिलाल खां, आसूराम चौधरी, नरेन्द्र सिंह शेखावत, संतोक सिंह माली, कृष्ण कुमार गुर्जर, भवानी सिंह, विक्रम सिंह गौड़ एवं हिमांशु सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने यूनियन को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं पर नियमानुसार उचित कार्रवाई कर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-point memorandum of demands was submitted to the General Manager to address the problems of railway employees.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: point memorandum of demands was submitted to the general manager to address the problems of railway employees\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved