• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान

Parliamentary Affairs and Justice Minister honoured the brave women on the occasion of Rakshabandhan - Jodhpur News in Hindi

-वीरांगनाओं के घर पहुंचकर किया सम्मान, वीरांगनाओं ने मंत्री श्री पटेल का जताया आभार जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमवार को वीरांगनाओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पटेल ने वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीरांगनाओं को उनके अद्वितीय साहस और धैर्य के लिए नमन किया और यह विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल ने जोधपुर के लूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालीजाल के ग्राम पनेह सिंह नगर की भंवर कंवर पत्नी स्व. सिपाही विरम सिंह यूनिट 15 राजपूत एवं ग्राम पंचायत लूनावास खारा, दयाराम की ढाणी की सायरी देवी पत्नी स्व. नायक रूगा राम यूनिट 890 एटी बटालियन की वीरांगनाओं का विशेष सम्मान किया। पटेल ने वीरांगनाओं के घर-घर जाकर उन्हें शॉल, श्रीफल, मिठाई, 2100 रुपये नकद और मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट किया। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री पटेल का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parliamentary Affairs and Justice Minister honoured the brave women on the occasion of Rakshabandhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, parliamentary affairs, law and justice minister, jogaram patel, rakshabandhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved