• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेपर लीक की कोशिशः उत्तर कुंजी से 29 अभ्यर्थियों को पेपर हल करवा रहे थे, कई लोग पकड़े

Paper leak attempt: 29 candidates were getting paper solved by answer key, many people caught - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट) के दौरान शनिवार को फिर पेपर लीक करने की कोशिश हुई। जोधपुर में पुलिस ने बनाड में उदयगढ़ मैरिज गार्डन से एक गिरोह के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग 19 पुरुष और 10 महिला अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी से पेपर हल करवा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लेपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल भी बरामद किए हैं। एक प्रश्नपत्र का पीडीएफ और अभ्यर्थियो को उत्तर लिखवाए हुए सफेद कागज भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये पेपर लीक नहीं है। क्योंकि अभ्यर्थियों के पास जो पीडीएफ पेपर मिला है उसका मूल प्रश्नपत्र से मिलान करने पर अंतर पाया गया है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर प्रश्न पत्र हल करवाने की बात स्वीकार की है। इधर, राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने इसे पेपर लीक मानने से इनकार कर दिया है। अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा का कहना है कि अभी पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पेपरलीक की घटनाओं को देखते हुए अब सरकार ने परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को पत्र भी लिखा गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा वाले दिनों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखा जाए। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। पहले की घटनाओं को देखते हुए इसमें हम किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इसलिए परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 11 जिलों शनिवार को सुबह 48000 पदों के लिए राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की कतारें लग गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। उदयपुर धानमंडी स्कूल मीडियम में 5 मिनट की देरी भी दो अभ्यर्थियों को भारी पड़ी। लेट होने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इन अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर से रिक्वेस्ट भी की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। इनका रो रो कर हुआ बुरा हाल था। इसी तरह एक परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट लेट होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। जयपुर, भरतपुर, कोटा समेत कई जिलों में ऐसे नजारे देखने को मिले।
चार दिन यानि 25, 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को होगी परीक्षाः
इस परीक्षा में 9.64 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 25, 26, 27 फरवरी और एक मार्च को होगी। लेकिन, सरकार, प्रशासन और अभ्यर्थियों के लिए पेपर लीक होने से रोकना सबसे बड़ा टेंशन है। क्योंकि अब तक करीब 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। हाल ही सीएचओ परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था।
इन 11 जिलों में आज से 3 दिन बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएंः
जिन 11 जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बीकानेर, टोंक, भरतपुर, अलवर, श्रीगंगानगर और उदयपुर हैं। संबंधित संभागीय आयुक्तों ने इन सभी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जयपुर में होगी 5 पारियों की परीक्षाः
राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी शिड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक होगी। अध्यापक एल-1 और एल-2 के लिए यह परीक्षा 9 पारियों में ली जाएगी। इनमें से 5 पारियों की परीक्षा जयपुर में होगी। लेवल-1, लेवल-2 के लिए विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और हिंदी विषय की परीक्षा सभी 11 जिलों में होगी। जबकि लेवल-2 में संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और सिंधी विषयों में बहुत कम अभ्यर्थी होने के कारण यह परीक्षाएं जयपुर में ही ली जाए्ंगी। परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। उन्हें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, ब्लू ट्रुथ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Paper leak attempt: 29 candidates were getting paper solved by answer key, many people caught
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paper leak attempt, jodhpur, rajasthan, jodhpur police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved