• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में सरेआम गैंगवार से दहशत : विक्की फाइटर की बेरहमी से हत्या, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

Panic in Jodhpur Following Brazen Gang War: Vicky Fighter Brutally Murdered - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और जानलेवा हमले से पूरे शहर में दहशत फैल गई। बॉम्बे मोटर से 12वीं रोड के बीच हथियारों से लैस बदमाशों ने एक एसयूवी कार को घेरकर उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और दो युवकों को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उन पर गोलियां बरसा दीं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस दुस्साहसिक हमले में गंभीर रूप से घायल विक्की फाइटर की शनिवार सुबह मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसके साथी सन्नी हंस की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, विक्की फाइटर के सिर में और सन्नी हंस की पीठ में गोली लगी थी। यह पूरी वारदात पास के एक कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
जान बचाने भागे युवक : फुटेज में साफ दिख रहा है कि मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने दोनों युवकों पर अचानक हमला किया। जान बचाने के लिए एक युवक बॉम्बे मोटर चौराहे की तरफ भागा, जबकि दूसरा पास के कॉम्प्लेक्स में दौड़ा।
3 राउंड फायरिंग : भागने के दौरान जब एक युवक नीचे गिर गया, तो बदमाशों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने करीब 3 राउंड फायर भी किए।
घटना की सूचना मिलते ही देवनगर थाना पुलिस के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, डिप्टी कमिश्नर (पश्चिम) कमल शेखावत और एसीपी (पश्चिम) नरेंद्र सिंह देवड़ा भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य और गोलियों के छर्रे जुटाए हैं।
मोंटू कंडारा गैंग से जुड़े हैं हमलावर, 2 महीने पहले बोई गई थी रंजिश की पौध
एसीपी (पश्चिम) नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमलावरों की पहचान विशाल पंडित, चीकू, अजय घारू और सुनीत तेजी के रूप में हुई है, जो कुख्यात 'मोंटू कंडारा गैंग' से जुड़े हुए हैं।
क्या था विवाद?
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद दो महीने पुराना है। करीब दो माह पहले घायल सन्नी हंस के भाई राहुल ने संजय मेघवाल नाम के युवक के साथ मारपीट की थी। कंडारा गैंग ने उसी मारपीट का बदला लेने के लिए शुक्रवार देर रात इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
शहर में भारी नाकाबंदी, 3 टीमें दे रही हैं दबिश : आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजीव गांधी नगर, कुड़ी और प्रताप नगर सदर थानाधिकारियों के नेतृत्व में 3 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने पूरे जोधपुर शहर में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
गहलोत ने अपने कड़े बयान में कहा:
"प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब गृह विभाग पूरी तरह विफल हो गया है। जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटना और फिर गोली मारकर हत्या कर देना, इस बात का जीता-जागता सबूत है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के दिलों से पुलिस का डर खत्म हो चुका है। सरकार की नाकामी के कारण आज स्थिति बिल्कुल उलट गई है— 'आमजन में डर बढ़ रहा है और अपराधियों में विश्वास!' सरकार तुरंत अपनी कुंभकर्णी नींद से जागे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panic in Jodhpur Following Brazen Gang War: Vicky Fighter Brutally Murdered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur gangwar news, vicky fighter murder case, montu kandara gang jodhpur, bombay motor firing, ashok gehlot statement, sharat kaviraj police commissioner, rajasthan law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved