• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टिकट कटने से घोसी समाज में आक्रोश, जोधपुर में कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान

Outrage in Ghosi Community Over Ticket Denial, Boycott of Congress Announced in Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। आजादी के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे घोसी समाज ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी नगर निगम चुनाव में घोसी समाज बहुल क्षेत्र उदयमंदिर से बीते 20 वर्षों से दावेदारी पेश कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ता शफी मोहम्मद सोलंकी का अंतिम समय में टिकट काटकर बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया गया। 29 अगस्त तक टिकट कन्फर्म होने के आश्वासन के बावजूद ऐन वक्त पर पैराशूटर उम्मीदवार उतारे जाने से आक्रोशित घोसी समाज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जोधपुर के 10 घोसी समाज बाहुल्य वार्डों में कांग्रेस के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रबुद्ध जनों ने बताया कि शनिवार परसों रात आयोजित आपात समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यह बहिष्कार केवल स्थानीय निकाय चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को समर्थन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतीत में शिक्षा की कमी के कारण समाज पारंपरिक रूप से कांग्रेस को वोट देता रहा, लेकिन पार्टी से मिली लगातार उपेक्षा के बाद अब समाज की सोच बदल चुकी है और राजनीतिक चेतना आ चुकी है। अकेले सरदारपुरा क्षेत्र में समाज के लगभग 8,000 से 10,000 मतदाता हैं, जिसे देखते हुए समाज ने आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अगर कांग्रेस पार्टी ने इसी तरह समाज को अनदेखा किया तो अपना निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान हाजी मोहम्मद तंवर, शफी सोलंकी, शकूर सोलंकी और जाकिर सोलंकी सहित घोसी समाज के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Outrage in Ghosi Community Over Ticket Denial, Boycott of Congress Announced in Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: outrage, ghosi community, ticket denial, boycott, congress, announced in jodhpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved