जोधपुर/ जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की उदयपुर बैंच खोलने के लिए कमेटी गठित करने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को इस मामले में वकीलों ने जोधपुर में रैली निकाली औऱ प्रदर्शन किया। जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट के वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर में वकील कल से हड़ताल को लेकर उहापोह के हालात थे। वकीलों का एक धड़ा हड़ताल जारी रखने के मूड में था दूसरा धड़ा सिर्फ काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के पक्ष में था। आज सुबह वकीलों की भारी भीड़ सीढ़ियों पर एकत्रित हो गयी और अंदर जाने से वकीलों को रोका गया। इस पर काफी देर तक वकीलों में कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। अंततः बार प्रेसिडेंत अनिल उपमन ने हड़ताल जारी रखने वाले वकीलों को सीधे सीएम आवास चलने का आव्हान किया। कुछ वकीलों के साथ चल भी पड़े लेकिन हड़ताल के लिए जोर देने वाले वकील हाइकोर्ट के गेट तक पहुंचने पर गायब हो गए। बाद में बार कार्यकारिणी ने मीटिंग बुलाकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया और अगले कदम तय करने के लिए एक कमेटी भी बना दी।
कमेटी में अनिल उपमन (अध्यक्ष), संगीता शर्मा (महासचिव), दिलीपसिंह कुर्का, मीनाक्षी पारीक (उपाध्यक्ष), वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पारीक, एके गुप्ता, आरएन माथुर, पूर्व अध्यक्ष लोकेश शर्मा, गोर्वधन सिंह फौजदार, दिनेश पाठक, धनश्याम सिंह राठौड़, सुमेर सिंह ओला, शेरसिंह महला, संजय खेदड़ और रोहन जैन है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope