• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गरीब कल्याण को प्राथमिकता में रखकर अधिकारी कार्य करें : पटेल

Officials should work by keeping poor welfare as priority: Patel - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत सर में आयोजित रात्रि चौपाल में शिरकत की। रात्रि चौपाल में पटेल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही आमजन की परिवेदनाओं पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवैध पेयजल कनेक्शन काटने एवं आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 13 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को नवीन कनेक्शन एवं आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए।
जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गरीब कल्याण को प्राथमिकता में रखकर अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र का संकल्प साकार करना है, उसके लिए हमें कृत संकल्पित होकर योजनाओं को सेचुरेशन के स्तर पर ले जाना है।
पटेल ने कहा कि राज्य सरकार के ध्येय आपणो अग्रणी राजस्थान के लिए बजट में जन हितैषी निर्णय किए गए, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

उप प्रधान धवा शेराराम चौधरी, सरपंच सर पांचाराम मेघवाल, सरपंच सालावास उमाराम पटेल, पूना राम सुथार, भलाराम पटेल, महेंद्रसिंह भाटी, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई, तहसीलदार सर्वेश्वर निंबार्क, पीएचईडी के अधिशासी अभियन्ता महेंद्र किराड़ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials should work by keeping poor welfare as priority: Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, parliamentary affairs, law and justice minister, jogaram patel, ratri chaupal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved