• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ करें कार्य : राजेश्वर सिंह

Officials and staff involved in the election process must perform their duties with utmost seriousness and impartiality: Rajeshwar Singh - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत जोधपुर जिले की 17 पंचायत समितियों में हुए मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दल कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में दो चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब मतगणना सहित निर्वाचन के आगामी कार्यों को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना जिला निर्वाचन कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन एवं विजय जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित हैं तथा इस संबंध में जारी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिले में मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों एवं नवाचारों की सराहना की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर महिला कांस्टेबल की नियुक्ति तथा वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में सहयोग प्रदान करने के लिए व्हीलचेयर, स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों की सेवाएं लेने की पहल को उपयोगी बताया।
उन्होंने निर्देश दिए कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा केंद्रों पर सुगम आवागमन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials and staff involved in the election process must perform their duties with utmost seriousness and impartiality: Rajeshwar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajeshwar singh, state election commissioner, panchayat elections 2026, jodhpur, rajasthan election, counting security, evm security, voter awareness, sveep, accessible voting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved