जोधपुर। दिल्ली में धमाके और उसमें हुई जन हानि और धन हानि के बाद केन्द्र और राज्य सरकार के आदेश के बाद शहर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी भी सजग और सर्तक होकर अपनी डयूटी पर लग गये है। पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर में हाई अलर्ट संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा कड़ी। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से सतर्क रहने की अपील, जालोरी गेट चौराहे पर पुलिस बल तैनात, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश, डीसीपी विनीत बंसल, डीसीपी शाहीन सी भी जवानों के साथ मुस्तैद, हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड अस्पतालों सहित प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर से आमजन से की है अपील, घबराने की नहीं है किसी को आवश्यकता।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और अन्य जिलों में हाई अलर्ट घोषित। आईबी की हालिया गिरफ्तारियों के बाद एनआईए, एटीएस ने छापेमारी तेज की, संभावित आतंकी खतरे की आशंका चौक, बाजार और सीमा क्षेत्रों में गश्त बढ़ी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की बारीकी से जांच कर रही हैं।मंडोर रोड पर स्थित सभी राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। वहीं, एम्स जोधपुर, एमडीएम अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल के आस-पास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।जोधपुर के अलग-अलग चौराहों पर मौजूद पीसीआर वैन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।इसके अलावा अशोक उद्यान, उम्मेद अस्पताल, पाल बालाजी मंदिर, न्यू हाईकोर्ट और सालावास तेल डिपो जैसे संवेदनशील स्थलों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।खुद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश शहरभर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी :- हर आने जाने पर रखी जारी है कड़ी निगरानी ,आने जाने वाले वाहनों की सघनता से की जा रही है जांच ,एयरपोर्ट का डॉग स्क्वायड भी किया गया है तैनात यात्रियों के सामान की भी डबल हो रही है जांच।
मोर्निग वाक के दौरान तबीयत बिगडऩे से अधेड़ की मौत, संदिग्ध हालत तबीयत बिगडऩे पर महिला ने दम तोड़ा
जोधपुर। मोर्निग वाक के दौरान चक्कर आने से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि एक अधेड़ महिला की संदिग्ध हालत में तबीयत खराब होने से मौत हो गई।महामंदिर थाने में दी रिपरोर्ट में मोहन नगर ए बीजेएस निवासी हर्षवधनसिंह पुत्र संतोकसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की सुबह के समय उसके चाचा मोहन नगर बी बीजेएस निवासी सूरजसिंह पुत्र स्व. शैतानसिंह मोर्निग वॉक के लिये रोजाना की तरह घर से निकले। रास्ते में अचानक चक्कर आने से गिरकर बेहोश हो गये और बाद मे अस्पदताल लेकर गये तो डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में छतरियं का बास युको बैंक के पीछे सालावास निवासी डूंगरराम पुत्र गंगाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को उसकी रिश्तेदार महिला श्रीमती सुगना देवी पत्नी स्व. मंगलाराम निवासी नंदवान की अरनिया नाड़ा के पास संदिग्ध हालत में तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दो युवतियां लापता
जोधपुर। दो युवतियों के बिना बताये घर से लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में जनता कॉलोनी नागौरी गेट निवासी एक युवक ने बताया कि 10 नवंबर को उसकी छोटी बहन घर सुमेर महाविधालय गई थी जहां से वापस घर नहीं लौटी।देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में राम भवन आजाद हिन्द भवन मसूरिया क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 10 नवंबर को उसकी पुत्री बिना बताये कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
प्रेमझाल में फंसा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण का आरोपजोधपुर, 11 नवंबर। दो युवतियों ने अलग अलग युवकों के खिलाफ प्रेमझाल में फंसा कर अगवा कर देहशोषण करने और प्रेम प्रसंग के दौरान बनाये वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी परेशान करने के मुकदमे भगत की कोठी थाने में दर्ज कराये।
भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में एक युवती ने बताया कि करीब छह सात माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर मूलतया सिरोही और हाल मुंबई क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले एक युवक से दोस्ती हुई।
इस दौरान आरोपी युवक कई बार जोधपुर आया और उसको भी मुंबई घुमने के बहाने बुलाया। आरोपी युवक ने उसके साथ इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाये और कुछ फोटो वीडियो भी बनाये थे। इन वीडियो फोटो को सार्वजनिक करने की धमकिया देकर आरोपी बाद में उसका देहशोषण करने लगा। इसी दौरान युवती को पता लगा कि आरोपी युवक शादी शुदा है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में एक युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसको 1 नवंबर को अगवा कर ले गया और ुसके साथ जयपुर और अन्य ठिकानों पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया और मुंह खोलने या मुकदमा दर्ज कराने पर जाने से मारने की धमकिया दी। युवती के गायब होने पर इसी गुमशुदगी भी पुलिस ने दर्ज की थी। बाद में पुलिस और परिजन इसको दस्तायब कर लाये तो पीडि़ता ने अपनी आपबीती आरोपी युवके के खिलाफ बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पोक्सो का आरोप गिरफ्तार :- राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने थाने में दर्ज पोक्सो और बीएनएस की धारा के आरोपी युवक बेनिवालों की ढाणी बेरू बांध के पास बेरू निवासी प्रकाश पुत्र लूणाराम जाट को गर गिरफ्तार किया।
जेवरात बनाने के लिये दी चांदी ले भागे भागे कारीगर
जोधपुर। जेवरात बनाने के लिये दी गई चांदी लेकर फरार होने का मुकदमा एक ज्वैलर्स ने यूपी के कारीगरों के खिलाफ दर्ज कराया।सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में घांचियों का बास क्षेत्र में स्थित राजहंस ज्वैलर्स एण्ड संस के मैनेजर अशोक कुमार पुत्र फतेहचन्द सोनी ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच मे दुकान से चांदी के जेवरात बनाने वाले कारीगर उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी मुकुल पुत्र राजेन्द्र सैन और उसके साथी भारी मात्रा में चांदी लेकर फरार हो गये।जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी :- करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में हनिया बाउजी की गली सोजती के अन्दर मौहल्ला मेडती सिलवटान निवासी अबार खान पुत्र मोहम्मद अनवर खान ने पुलिस ोकबताया कि धन्ना मौहल्ला मथानिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र देवाराम सोलंकी ने माणकलाव क्षेत्र में उसको जमीन बेचने का सौदा 1 फरवरी 20024 को किया और इसके बदले उससे रूपये भी लिये लेकिन आरोपी उसको जमीन का मौके पर कब्जा और दस्तावेज देने में आना कानी कर रहा है।
तीन बाईक चोरी
जोधपुर। बाईक चोरी के मुकदमे मालिको ने संबंधित थाने में दर्ज कराये।उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में रोडवेज बस स्टेण्ड पर कैंटीन में काम करने वाले निर्मल पुत्र भाखरराम मेघवाल ने पुलिस को बकताया कि 9 नवंबर को रोडवेज बस स्टेण्ड पर खड़ी की बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में प्रतापनगर निवासी मुकेश पुत्र बंशीलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया की तीन नम्बर हॉस्टल के पास खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत केरू निवासी गजेन्द्र गहलोत पुत्र मिश्रीलाल गहलोत ने पुलिस को बताया कि पाली रोड़ झालामंड क्षेत्र में आया था जहां पर खढ़ी की उसकी बाईक को चुराकर ले गया।
हाईकोर्ट में पेश पर आये सब इंस्पेक्टर के दस्तावेज चोरी
जोधपुर। पाली से हाईकोर्ट में पेशी पर आये एक थानाधिकारी के दस्तावेज फाईल से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गये। थानाधिकारी ने कुड़ी भगतासनी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दस्तावेज चोरी का मुकदमा कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया।कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में पाली जिले के नाना थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि वह 25 सितम्बर को हाईकोर्ट में चल रहे एक प्रकरण की पेशी पर आया था जहां पर केस से संबंधित दस्तावेज फाईल में से कोई अज्ञात व्यक्ति महत्वपूर्ण दस्तावेज चुारकर ले गया।पवन ऊर्जा संयंत्र से ऑयल चोरी :- मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में मालूंगा निवासी रूपसिंह पुत्र इन्द्रसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि संतोड़ा क्षेत्र में लगे पवन ऊर्जा के पंखों से और वहां पर लगे ट्रांसफार्मर को तोडफ़ोड़ कर अज्ञात व्यक्ति सैकड़ों लीटर ऑयल चुराकर ले गया।
आपसी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते मारपीट करने और महिलाओ से अश्लील हरकते करने के मुकदमे संबंधित थाने में दर्ज कराये। महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि 10 नवंबर को पावटा बी रोड़ पर आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोककर डराया धमकाया और बदसलूकी की। मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में नया बेरा तिंवरी निवासी हेमाराम पुत्र हजारीराम माली ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की दोपहर के समय तिंवरी गांव में धापू देवी पत्नी बलदेवराम माली और गुल्ला देवी पत्नी कैलाशी माली निवासी सालोड़ी ने उसकी बहन के साथ घर में घुसकर मारपीट की। डांगियावास थाने में दी रिपोर्ट में रूड़कली निवासी विजय पुत्र नेमीचंद विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को आरोपी रतनाराम विश्नोई वगैरा ने एकराय होकर उसके और उसकी मां के आड़े फिरकर मारपीट की।
डोडा पोस्त और शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
जोधपुर। अवैध रूप से डोडा पोस्त और शराब बेच रहे दो पुरूष तस्करो और एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखा डोडा पोस्त और देशी और हथकड़ी शराब जब्त की।विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बी सेक्टर में अवैध रूप से डोडा पोस्त बेचने के आरोप में मूलतया ओसिया के एकलखोरी हाल बी सेक्टर निवासी विशनाराम पुत्र सुंडाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बेचने को रखा डोडा पोस्त जब्त किया।
खांडाफलसा थाने के एसआई किशोरसिंह ने माधोबाग हरिजन बस्ती निवासी विक्की पुत्र ओमप्रकाश वाल्मिकी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बेचने को रखे 50 पव्वे देशी शराब के जब्त किये। देवनगर थाने के एएसआई पेमाराम ने नट बस्ती मसूरिया में अवैध रूप से हथकड़ी शराब बेचने के आरोप में संतोष पत्नी महेन्द्र नट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।जुआंरी गिरफ्तार :- मंडोर थाने में तैनात एसआई श्रीमती अरूणा ने मंडोर चौराहे के पास जुआ खेल रहे रामप्रकाश पुत्र मनोहरलाल और अनिल नायक पुत्र रामाराम नायक को गिरफ्तार कर दाव पर लगी राशि जब्त की।
एसीपी मंडोर अनिल शर्मा का मंडोर क्षेत्र में स्वागत
जोधपुर। मंडोर क्षेत्र में नवपदस्थापित आरपीएस अधिकारी अनिल शर्मा (एसीपी, मंडोर जोधपुर) का शिव कॉलोनी एवं महेश नगर के निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई वितरित कर एसीपी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि एसीपी शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा। एसीपी अनिल शर्मा ने भी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
रामजन्म भूमि मंदिर परिसर अहल्या मण्डप के निर्माण पर माँ अहल्या शिक्षा न्यास, जोधपुर ने जताया आभार
जोधपुर। माँ अहल्या शिक्षा न्यास, जोधपुर ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद पत्र प्रेषित किया है।राममंदिर निर्माण न्यास अयोध्या द्वारा भगवान श्रीराम मंदिर परिसर में सात मण्डपों का भव्य निर्माण कराया गया है, जो ऋषि वाल्मीकि, ऋषि वशिष्ठ, ऋषि विश्वामित्र, ऋषि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एवं देवी अहल्या को समर्पित हैं।देवी अहल्या के नाम पर मण्डप का निर्माण होना संपूर्ण गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय है। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महर्षि गौतम को अपना आराध्य देव मानता है ओर समाज अपने आदि गुरु महर्षि गौतम की जयंति मनाता आ रहा है। अहल्या महर्षि गौतम की पत्नी होने के कारण वो गुरुमाता है। गुरुमाता का मन्दिर अयोध्या में बनाये जाने पर माँ अहल्या शिक्षा न्यास ने अपनी कृतज्ञता और हर्ष व्यक्त करते हुए आभार पत्र रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के महामंत्री चंपत राय को भेजा।विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर के प्रांत सहमंत्री महेंद्र उपाध्याय और मां अहल्या शिक्षा न्यास के श्रवण कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंदिर परिसर में निर्मित सप्त मण्डप न केवल स्थल की पवित्रता बढ़ाएंगे, बल्कि वे श्रद्धालुओं को त्रेतायुग की पावन अनुभूति भी कराएँगे। इनसे आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी, और अहल्या मण्डप नारी चेतना व विमर्श के द्वार भी खोलेगा।आभार पत्र में निवेदन किया गया कि चैत्र शुक्ल तृतीया के पावन दिवस पर "अहल्या तृतीया जयंती " के रूप में आयोजन किया जाए, जिससे देवी अहल्या के आदर्श, त्याग और शिक्षाओं का लोक में व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। पूर्व में रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव के साथ भेंट कर उनसे अहल्या जयन्ती अहल्या मन्दिर मानने हेतु अनुरोध किया। जिसमें उन्होंने विश्वास दिलाया।
आप जहां हो वहां रूको मत आगे बढ़ो सुमति मुनि
जोधपुर। सुराणा कटला में विराजित सुमति मुनि ने कहा कि बदमाश, गुंडे भी अपनी इच्छाएं पूर्ण करते है, उनका तरीका गलत होता है लेकिन वे विफल हैं। उनके परिवार में रोग, अशांति आदि रहता है। धान्य बोने पर वही उगता है एवं पकने पर उस पोंधे को उखाड़ कर फेक देते हैं लेकिन पेड़ वृक्ष के बीज जो वही उगता है लेकिन गहराईयों तक पहुंचता है, फैलता है, आश्रयस्थल बनता है वह कई वर्षों तक रहता है।उन्होने कहा कि इसी तरह आप जहां रह रहे हो वहाँ रुको मत, आगे बढ़ो। आपकी संयम की इच्छा पूर्ण हो तो आनन्द होता है। संसार की इच्छा पुण्य से हो सकती है लेकिन संयम की इच्छा पुरुषार्थ से होती है। साध्वी ने कहा जब प्रक्रिया समाप्त होने पर आपको उसकी नश्वरता, विनाशिता एवं अनित्यता देखने पर राग चला जाता है। आप नये नये साधन को अपनाने का त्याग तो करो जिससे नया राग छूट जायोग। आप अपने र्शट, साड़ी में यह देखो कि यह वस्त्र, साफ करने वाले पोंछें में बदल जायेगा। वस्त्र की नश्वरता को देखो। शरीर के प्रति रूप में आसक्ति आते ही देखो कि विज्ञान प्रयोगशाला में हड्डी का ढ़ांचा वाला मनुष्य दिखता है, चमड़ी के नीचे रुधिर,मवाद आदि अशुचि वाले पदार्थ है। जब पूर्णता का अज्ञान होता है तब द्वेष आता है एक संत ने बच्चे को दीक्षा दी जो चल नहीं सकता था,संत उस बच्चे को कंधे पर बिठाकर विहार करते थे। गुरु विहार के समय उस बाल संत ने निश्चय किया कि मैं चल नहीं सकता हूं लेकिन 500 संतो की वस्त्र,आसन शय्या पूंजी की प्रतिलेखना करुंगा। ऐसा कर बाल संत ने नवग्रैवयक देव भव की आयुष्य का बंध किया।महावीर जांगड़ा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं प्रवचन में आते हैं। सुबह 7.15 से ज्ञान शिविर, 8.45 से 10 बजे तक प्रवचन, 1बजे से 3.30 बजे तक वाचना, सांयकाल 5.50 से प्रतिक्रमण एवं 8.15 से 9.15 तक ज्ञान चर्चा रहती है।
अवैध स्मैक के 13 साल पुराने मामले में आरोपी को 5 साल की कठोर सजा व पचास हजार रुपए जुर्माना
जोधपुर। एनडीपीएस न्यायालय जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने 13 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 5 वर्षों का कठोर कारावास और पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी हेतु नियुक्त गोविन्द जोशी विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस जोधपुर ने बताया कि 14 अक्टूबर 2012 को पुलिस थाना चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के तत्कालीन थानाधिकारी अमित सिहाग ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के प्रथम पुलिए से प्रकाश पुत्र भूराराम विश्नोई निवासी गांव सदरी, लोहावट जोधपुर से 180 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की।गोविन्द जोशी विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस जोधपुर ने न्यायालय से वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने, अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया।विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा ने सोमवार को अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 9 गवाह, 27 दस्तावेजी साक्ष्य और 3 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त प्रकाश पुत्र भूराराम विश्नोई निवासी गांव सदरी, लोहावट जोधपुर को दोषी ठहराते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने के आरोप में 5 वर्ष की कठोर सजा व पचास हजार रुपए के जुर्माने की कठोर सजा सुनाई।
रक्तकोष फाउंडेशन राजस्थान के 12 जिलों में बनाएगा नई जिला कार्यकारिणी
जयपुर। रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय रक्तकोष फाउंडेशन ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में आमजन को सुगमता पूर्वक रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अपनी सेवाओं का विस्तार करने की घोषणा की है। संस्था वर्तमान में राजस्थान के 26 जिलों में कार्यरत है, वहीं अब आगामी चरण में 12 और जिलों — अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर, भरतपुर, राजसमंद एवं ब्यावर में भी जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी।फाउंडेशन के अनुसार प्रत्येक जिले में जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक, जिला सचिव एवं जिला प्रवक्ता के पद सृजित किए जाएंगे। संस्था की पात्रता शर्तों के अनुसार, आवेदक एक स्वस्थ भारतीय नागरिक होना चाहिए, जिसे रक्तदान के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो तथा जो स्नेही, मिलनसार और नि:स्वार्थ भाव से टीमवर्क के रूप में कार्य करने वाला समाजसेवी हो।संस्था ने स्पष्ट किया है कि इन दायित्वों के लिए कोई मानदेय या पारिश्रमिक देय नहीं होगा, किंतु योग्य और समर्पित समाजसेवियों को रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने का एक व्यापक और सम्मानजनक मंच प्राप्त होगा। इच्छुक एवं योग्य व्यक्ति अपना बायोडाटा (नाम, पता, मोबाइल नंबर, रक्तदान का अनुभव आदि विवरण सहित) 25 नवम्बर 2025 तक संस्था के व्हाट्सएप नंबर 9414876045, 9983340336, 9680508080 पर भेज सकते हैं।संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर चयन करेगी। फाउंडेशन द्वारा गठित चयन समिति ऐसे समाजसेवियों को प्राथमिकता देगी जो पूर्णत: नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान जागरूकता में योगदान देने के इच्छुक हैं।
श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में मनाई जाएगी कालभैरवाष्टमी
जोधपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़, जोधपुर के प्रांगण में मिगसर कृष्ण पक्ष अष्टमी बुधवार 12 नवम्बर को कालभैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि कालभैरवाष्टमी के शुभ अवसर पर पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने समस्त भक्तजनों से सानुरोध किया कि इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार पधारकर देव दर्शन का लाभ उठावें ।आयोजित कार्यक्रम में गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष, हरिश ओझा सचिव, धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचंद्र त्रिवेदी, हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा, राजेश त्रिवेदी, ट्रस्टी रमेश घोष, शरद ठाकुर, ओमदत्त बोहरा, मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा, महेश जोशी, योगेश ओझा, राजकुमार दवे, अर्जुन ओझा, कृष्ण अवतार दवे, सुरेश ओझा, दिनेश ओझा, चन्द्रशेखर ओझा, रितेश दवे, हर्षवर्धन व्यास, अचलेश्वर ओझा, रणजीत जोशी, जितेन्द्र ओझा आदि के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बन्धु, मातृ शक्ति एवं युवा वर्ग के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त करेंगे।
सरगरा समाज का द्वितीय दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न, समाज की एकता और संस्कृति संरक्षण पर हुआ जोर
जोधपुर। सरगरा समाज का द्वितीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह झालामंड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी में ठेकेदार पारस गहलोत के निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समाजजनों ने पारंपरिक परिधानों में एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और देवी-देवताओं की आराधना से हुई। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने मुंह मीठा करवाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। मौके पर शंकरलाल, सूरजमल, अधिवक्ता प्रताप चौहान (पाली), मिश्रीलाल पंवार (आऊवा), पारस गहलोत, जोधाराम राठौड़, पाबूराम सरगरा, किशन पंवार, प्रदीप पंवार, कल्याण पंवार, राजेंद्र भूरा, आलोक भाटी, जय भाटी, नरसिंह, रूपेश परमार, प्रेमराज भाटी, लक्ष्मण सुरपुरा, नंदू भाई (पीपाड़) और किशोर सुरपुरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। इस मौके पर समस्त सरगरा नवयुवक न्याति सभा जोधपुर अध्यक्ष महेश सरगरा वह कार्यकारणी का भी स्वागत किया गया।समारोह में समाज की एकता, अखंडता और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, सहयोग और संगठन की मजबूती से ही संभव है। समाजजनों ने निर्णय लिया कि भविष्य में ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग में संवाद और जुड़ाव बढ़े। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राजस्थानी संस्कृति के पारंपरिक गीतों पर थिरक कर उत्सव का आनंद लिया।
रेलवे अस्पताल के ओपीडी समय में परिवर्तन
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल के ओपीडी समय में सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. आर. बुनकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों तथा मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी की स्वीकृति से यह संशोधन किया गया है। अब डिवीजनल रेलवे अस्पताल, जोधपुर तथा मंडल की सभी स्वास्थ्य इकाइयों (वर्कशॉप हेल्थ यूनिट को छोड़कर) में ओपीडी का समय सोमवार से शनिवार प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंजीकरण का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा फार्मेसी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे, तीन शिफ्टों में उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय खरीद दवा काउंटर सोमवार से शनिवार प्रात: 10 से 12 बजे तक एवं सायं 5.30 से 6.30 बजे तक संचालित रहेगा।यह संशोधित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जोधपुर महानगर की महिला संवर्ग की संगोष्ठी 16 को
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला उपाध्यक्ष (महिला) सुशीला चौधरी ने बताया कि16 नवंबर 2025 को समय सुबह 11 से 2 बजे तक श्री पीपा क्षत्रीय भवन सुभाष चौक रातानाडा जोधपुर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्टीय) के उपशाखा महानगर जोधपुर की महिला संवर्ग बैठक (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। समस्त कार्यक्रम महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है।जिसमें हमारे मुख्य वक्ता भी संगठन से व सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़ी हुई विद्वान महिलाएं होंगी महिला संवर्ग बैठक (संगोष्ठी) में *प्रथम सत्र रानी अबक्का बाई जी के जीवन चरित्र पर आधारित रहेगा, वैसे ही कर्नाटक की वीरागंना रानी अबक्का बाई जी चौटा भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी की 500वीं जयंती पर उनके जीवन चरित्र से सभी को परिचित करवाया जायेगा। आज के समय में एक सशक्त महिला के रूप में रानी अब्बका जी बेहतरीन उदाहरण है। द्वितीय सत्र हमारे संगठन की गतिविधियाँ, कार्ययोजना और संगठन में मातृशक्ति की भूमिका पर आधारित रहेगा।* तृतीय सत्र खुला सत्र या जिज्ञासा समाधान सत्र रहेगा।* उपरोक्त सभी बिंदुओं पर बैठक कर हम विस्तृत चर्चा भी करेगें।लक्ष्मी विश्नोई जिला संयुक्त मंत्री (महिला) ने बताया कि संगठन की मातृशक्ति ने अलग-अलग टोलिया बनाकर कई विद्यालय में व्यक्तिगत संपर्क कर पीले चावल बांट कर महिलाओं से करबद्ध निवेदन किया कि सभी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पधारे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे।
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
इस तिथि को मनाई जाएगी कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
क्लासिक कल्ट फिल्म 'शोले' में गब्बर बनने के लिए अमजद खान ने की खूब मेहनत, धोबी से ली थी प्रेरणा
कष्टों से मुक्ति दिलाएगी अष्टमी की पूजा, जानें व्रत की सरल विधि
सारा अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए पिता राज अर्जुन, शेयर किए जज्बात
बर्थ डे स्पेशल : मां के कहने पर फिल्मों में रखा कदम, आज भोजपुरी सिनेमा की क्वीन
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
नुसरत भरुचा का कहना है, ओपोर्च्युनिस्ट होने में कोई बुराई नहीं है
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की छात्राएँ होंगी शामिल, दौसा में जारी प्रशिक्षण
जयश्री के पोस्टर पर मिली प्रतिक्रिया से गदगद हुईं तमन्ना भाटिया
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
'आग कभी खत्म नहीं होती', विनेश फोगाट ने किया कुश्ती रिंग में वापसी का ऐलान
रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां
खेसारी लाल यादव का गाना 'रंगबाज' कर रहा ट्रेंड, अभिनेता ने जाहिर की खुशी
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
धुरंधर की तारीफ में रोहित शेट्टी बोले, ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में तोड़फोड़ पर राज्यपाल ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

संसद पर हमले की 24वीं बरसी- उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और सीआईएसएफ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्टेट GST की राजस्थान में बड़ी कार्यवाही - एक साथ 110 स्थानों पर छापेमारी, लगभग 200 करोड़ की कर चोरी उजागर
राशिफल 13 दिसंबर 2025: शनिवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार
'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' की शूटिंग का अनुभव पुरानी जिंदगी में लौटने जैसा : कृतिका कामरा
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां
Year in Review 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
'शोले' के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया याद
एका पाद गलावासन: न सिर्फ शरीर, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ाएगी यह योगासन
मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
पीरियड्स का दर्द या ऐंठन, सौंफ देगी राहत
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
प्रीडायबिटीज को ठीक करने से हार्ट अटैक के खतरे में 60 प्रतिशत की आ सकती है कमी : स्टडी
स्नान से पहले करें तिल के तेल से मालिश, त्वचा में निखार के साथ सेहत भी होगी दुरुस्त
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 13/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope