• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में स्थायीकरण की मांग को लेकर नर्सेज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Nurses protest in Jodhpur demanding permanent employment, submit memorandum to Collector - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। UTB नर्सेज, निविदा नर्सेज और पैरामेडिकल अस्थायी कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेडतिया और रैली संयोजक राहुल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सैकड़ों नर्सेज ने महात्मा गांधी चिकित्सालय से जिला कलेक्टर कार्यालय तक विशाल रैली निकाली। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस रैली में कर्मचारियों ने नर्सिंग के 12,000 पदों तथा पैरामेडिकल के 4,000 पदों पर मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर शीघ्र स्थायी भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्यभर के अस्थायी नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिकों को नियमित करने के लिए जल्द नीति बनाने की मांग की गई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन को और विस्तारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nurses protest in Jodhpur demanding permanent employment, submit memorandum to Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nurses protest, jodhpur, demanding, permanent, employment, submit, memorandum, collector, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved